26 साल की उम्र में मैसेजिंग ऐप बेचकर बने करोड़पति, खेल-खेल में की थी शुरूआत, पढ़ें किशन बागड़िया की Success Story

26 साल की उम्र में मैसेजिंग ऐप बेचकर बने करोड़पति, खेल-खेल में की थी शुरूआत, पढ़ें किशन बागड़िया की Success Story

Success Story of Kishan Bagaria : कहते हैं अगर दिमाग तेज हो तो कोई भी चीज आपके रास्ते में बाधा नहीं बन सकती क्योंकि स्किल एक ऐसी चीज होती है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। ऐसा ही एक कारनामा किशन बगड़िया ने कर दिखाया है। जो इन दिनों टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। आज हर कोई उन्हें उनके नाम से पहचानता है, जिनकी उम्र मात्र 26 साल है, लेकिन टेक्नोलॉजी के प्रति उनके जुनून ने खेल-खेल में आज उन्हें करोड़पति बना दिया है। आइए जानते हैं उनकी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी।

डिब्रूगढ़ में हुआ जन्म

किशन बगड़िया का जन्म असम के डिब्रूगढ़ में हुआ है। बता दें कि शुरू से वह टेक्नोलॉजी में काफी ज्यादा इंटरेस्ट रखते थे और बचपन से ही वह नई-नई चीजें बनाना पसंद करते थे। अब आप सभी सोच रहे होंगे कि किशन ने हायर एजुकेशन लेने के बाद इतना बड़ा कमाल किया होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि उसने 10th के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि, उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनका यह जुनून एक दिन उन्हें इतना कामयाब बना देगा और दुनियाभर में उनकी पहचान बन जाएगी।

2020 में डेवलप किया मैसेजिंग ऐप

दरअसल, साल 2020 में उन्होंने अपना एक मैसेजिंग ऐप डेवलप किया था। जिसका नाम texts.com था। इस ऐप के जरिए यूजर्स व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, हाइक जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक ही टाइम में मैसेज पा सकते हैं। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इस ऐप ने पूरी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को हिला डाला था। बता दें कि texts.com ने एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इसी तरह एक दिन उनके किस्मत पलट गई। वह रातों-रात करोड़पति बन गए। एक मामूली सी शुरुआत ने उन्हें आज इस बुलंदियों तक पहुंचा दिया है कि वह हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था कि उनकी किस्मत यूं पलट जाएगी।

छोटी उम्र से ही था जुनून

बता दें कि किशन को बहुत छोटी उम्र से ही टेक्नोलॉजी से प्रेम था। वह ऑनलाइन रिसोर्सेस का प्रयोग करके तरह-तरह के प्रोडक्ट्स बनाने की सोचते रहते थे। उनके इसी टेक्नोलॉजी को समझना के प्रयास ने इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा कर रख दिया। वैसे तो ऐप बनाने के लिए लोगों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन बिना पढ़े खुद को इस सेक्टर में परफेक्ट कर पाना बहुत ही मुश्किल काम था। हालांकि, गूगल और यूट्यूब की मदद से किशन ने अपनी शिक्षा और प्रेरणा को मुख्य स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया और आज वह एक सफल इंसान बन चुके हैं।

किशन बागड़िया की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशन के नेट वर्थ की बात करें, तो आज वह 400 करोड रुपए से अधिक के मालिक बन चुके है। हाल ही में wordpress.com और टंबलर के मालिक मैट मुलेंग ने 50 मिलियन यानी लगभग 400 करोड रुपए में texts.com को खरीद लिया है। बता दें कि साल 2020 में किशन के इस नए वेंचर्स ने इंटरनेट की दुनिया में जो क्रांति लाई है, उससे हर कोई हैरान है। इस ऐप को सभी यूजर्स का पॉजिटिव फीडबैक मिला, जिससे वह काफी ज्यादा खुश थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह आगे और भी कई ऐप बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews