Pension Plan: निवेश के तुरंत बाद मिलेगी पेंशन, 60 के बाद होगी ठाठ, ये 3 प्लान करेंगे मदद, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: भागदौड़ भरी जिंदगी में रिटायरमेंट की प्लानिंग करना दिमाग से निकल जाता है। वहीं कुछ लोग वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और भविष्य के कोई योजना नहीं बनाते। बुढ़ापे में नौकरी खत्म होने के बाद मंथली इनकम की जरूरत भी बढ़ जाती है। Single Pay Immediate Annuity Plans उन लोगों के लिए काम साबित होगा, जिन्होनें नौकरी के दौरान किसी प्लान में निवेश नहीं किया है और रिटायरमेंट के बाद करना चाहते हैं। हम आपको कुछ ऐसे प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश के तुरंत बाद ही मंथली पेंशन का लाभ मिलने लगता है।

इमिजिएट एन्युइटि प्लान का कैलकुलेशन

यदि आप 60 वर्ष की उम्र में एन्युइटि प्लान में 10 लाख रुपये सिंगल प्रीमियम भुगतान करते हैं, तो तुरंत अगले महीने से ही अकाउंट में पेंशन की राशि आना शुरू हो जाता है। पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। 10000 से लेकर 12000 रुपये लाइफटाइम मंथली पेंशन मिल सकता है। इस तरह वर्षों तक निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है।

टाटा एआईए सरल पेंशन प्लान

इस स्कीम में 40 से 80 वर्ष आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। प्लान के तहत कम से 12000 रुपये पेंशन मिलता है, अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती।

एचडीएफसी न्यू इमिजिएट एन्युइटि प्लान

इस प्लान में 20 वर्ष से 85 वर्ष का व्यक्ति निवेश कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति 2.5 लाख रुपये में प्लान खरीदता है, तो उसे लाइफटाइम 10000 रुपये की पेंशन मिलती है। हालांकि आप इसमें जितना निवेश करेंगे उतनी पेंशन मिलेगी।

बजाज इमिजिएट एन्युइटि प्लान

इस लिस्ट में बजाज का एन्युइटि प्लान भी शामिल है। इसमें 30 से 85 वर्ष आयु वर्ष का व्यक्ति निवेश कर सकता है। निवेश की राशि बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाती है। प्लान के तहत निवेशकों को कम से कम 12000 रुपये पेंशन मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews