RBI Action: आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, इन 4 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने चार सहकारी बैंकों पर भारी पेनल्टी ठोकी है। इस बात की जानकारी सेंट्रल बैंक ने 21 अगस्त, सोमवार को दी है। इसमें से दो बैंक महराष्ट के हैं। वहीं दो बैंक जम्मू-कश्मीर और गुजरात से है। नियमों का उल्लंघन करने पर केन्द्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। इन बैंकों के नाम श्री को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (वडोदरा), वालचंद नगर सहकारी बैंक (महाराष्ट्र), दहानू रोड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड (पालघर, महाराष्ट्र) और देविका शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (उधमपुर, जम्मू-कश्मीर) हैं।

आरबीआई ने इस बैंक पर लगाया सबसे ज्यादा जुर्माना

सबसे ज्यादा मौद्रिक जुर्माना वालचंद नगर सहकारी बैंक पर लगाया गया है। पेनल्टी की राशि 4 लाख रूपये है। बैंक आरबीआई द्वारा जारी केवाईसी निर्देश का पालन करने में विफल हुआ। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर देविका शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड है। बैंक लोन और अग्रिम की मंजूरी पर जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं कर पाया। इसलिए इसपर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इन बैंकों पर भी लगा जुर्माना

दहानू रोड जनता बैंक पर रिजर्व बैंक ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पर्यवेक्षी कार्रवाई ढांचे (एसएएस) के तहत केन्द्रीय बैंक के निर्देशों का पालन न करने का आरोप इस बैंक पर है। इसके अलावा श्री को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर “निदेशको, रिश्तेदारों, संस्थाओं को लोन और एडवांस जिसमें वे रुचि रखते हैं” पर जारी निर्देशों का पालन करने में विफल होने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई का असर ग्राहकों और बैंकों के बीच होने वाले लेनदेन पर नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews