लोन से जुड़े नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, RBI द्वारा निर्देश जारी, इस दिन से लागू होंगे नए रुल्स, कर्जदारों को होगा लाभ

लोन से जुड़े नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, RBI द्वारा निर्देश जारी, इस दिन से लागू होंगे नए रुल्स, कर्जदारों को होगा लाभ

RBI News Rules For Loan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कर्जदारों के हित में बड़ा कदम उठाया है। लोन से जुड़े कुछ नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे पहले भी आरबीआई ने एजेंटों को कर्जदारों से उचित व्यवहार करने का निर्देश बैंकों को दिया था। केन्द्रीय बैंक दंडात्मक ब्याज (Penal Interest) पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। बता दें कि जब लोन के ईएमआई का भुगतान करने में देरी होती है तो बैंक जुर्माने के साथ-साथ ब्याज पर भी पेनल्टी लेते हैं, इसे ही पीनल पेनल्टी कहा जाता है।

क्यों बदल गए नियम?

आरबीआई के मुताबिक रेगुलेटेड एंटिटीज उधारकर्ता द्वारा शर्तों का अनुपालन न होने पर लागू ब्याज दरों के अलावा पीनल पेनल्टी वसूलते हैं। जिसे लेकर लोन ग्राहकों ने शिकायत की है और बैंकों पर भारी ब्याज वसूलने का आरोप लगाया। केन्द्रीय बैंक करे निर्देशानुसार दंडात्मक ब्याज का उद्देश्य अनुशासन को बरकरार रखना है। बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को इसे कमाई का जरिया न बनाने की सलाह दी गई है।

अगले साल लागू होंगे नए नियम

1 जनवरी 2024 से नए नियम लागू हो जाएंगे। नए नियमों के तहत यदि कर्जदार लोन की ईएमआई का भुगतान करने में देरी करता है तो बैंक और NBFC उसपर जुर्माना लगा सकते हैं, लेकिन जुर्माने पर पेनल्टी वसूलने की अनुमति नहीं होगी। सेंट्रल बैंक के इस फैसले से कर्जदारों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews