Fall in stock market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक खिसका, निफ्टी भी दिखा कमजोर

Fall in stock market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक खिसका, निफ्टी भी दिखा कमजोर

Fall in stock market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज के समय बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 19 में लाल निशान दिखाई दिए जबकि 11 में शुरूआती कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 300 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 72,300 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 70 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 21,940 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

वहीं आज बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 295 अंक की कमजोरी पर 72,345 अंक के लेवल पर कामकाज कर रहा था, वहीं निफ्टी 110 अंक गिरकर 21901 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

बाजार के टॉप गिरावट वाले शेयर्स:

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कामकाज के दौरान बीएसई स्मॉल कैप और निफ़्टी बैंक इंडेक्स मामूली तेजी दिखाई दे रही है। वहीं आज के बाजार में टॉप गैनर्स की बात की जाए तो इनमें मुख्य भारती एयरटेल, सन फार्मा, सिप्ला, आईटीसी, बीपीसीएल और टाइटन के शेयर शामिल है। वहीं आज बाजार में टॉप गिरावट वाले शेयर में एचसीएल टेक, विप्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एलटीआई माइंडट्री और कोटक बैंक के शेयर शामिल है।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 21 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में 539 अंक की बढ़त देखि गई थी, सेंसेक्स ने कल 72,641 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 172 अंक का उछाल लेकर 22,011 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews