आज Stock market में बड़ा उछाल, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स और निफ्टी, यहां जानें आज का बाजार

आज यानी 2 सितंबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दरअसल आज शेयर बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार (Stock market) ने आज एक बार फिर नया कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल 2 सितंबर 2024 को, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख लिस्टेड सेंसेक्स 82,725 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी की बात करें तो यह 25,333 के नए हाई स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

दरअसल बाजार की यह तेजी मुख्य रूप से आज IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं वर्तमान में बात करें तो सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ आज 82,550 पर, वहीं निफ्टी में 50 अंक की उछाल के साथ 25,300 पर कारोबार कर रहा है।

आज की तेजी के प्रमुख कारण (Stock market)

जानकारी के मुताबिक आईटी और बैंकिंग शेयरों में आई जोरदार उछाल ने बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दरअसल कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों के चलते और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इन क्षेत्रों में निवेशकों की दिलचस्पी निवेशकों में बढ़ी है।

वहीं अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में आई मजबूती का भारतीय बाजारों पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 0.55% की बढ़त के साथ 41,563 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और S&P500 में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

जानिए एशियाई बाजारों का हाल

दरअसल भारतीय बाजार की तेजी के विपरीत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.16% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.78% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.62% की गिरावट के साथ व्यापार कर रहे थे।

वहीं आज सुबह के शुरुआती 25 मिनट के कारोबार में निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस, FMCG, IT और प्राइवेट बैंक सेक्टर में उछाल देखा गया। यह दिखता है कि बाजार में अधिकांश प्रमुख सेक्टर्स में तेजी बनी हुई है, जो बाजार की मजबूती को और आगे भी बनाए रखने में लाभदायक हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews