इस सरकारी बैंक ने दिया महिला ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किया खास बचत खाता, मिलेंगे ढेरों फायदे, यहाँ जानें

lic scheme

Nari Shakti Saving Account: बैंक ऑफ़ इंडिया महिलाओं को आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए खास प्रकार का बचत खाता लॉन्च किया है, जिसका नाम “नारी शक्ति बचत खाता” है। इस स्पेशल सेविंग अकाउंट के तहत जिसके विभिन्न प्रकार के सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

कौन और कैसे उठा सकता है लाभ?

18 वर्ष से या इससे अधिक उम्र की महिलाएं सेविंग अकाउंट का लाभ उठा सकती हैं। इच्छुक महिला ग्राहक BOI के घरेलू शाखों में जाकर नारी शक्ति बचत खाता खुलवा सकती हैं। डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए भी इसका लाभ उठाया जा सकता है।

सेविंग अकाउंट का उद्देश्य

इस बचत खाते का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को स्वतंत्र स्त्रोत के साथ समर्थन प्रदान करना है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। बैंक के कथानुसार नारी शक्ति खाते के लिए सीएसआर फंड में 10 रुपये का योगदान दिया जाएगा। इस फंड का इस्तेमाल वंचित महिलाओं और बालिकाओं की सहायता में किया जाएगा।

मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

  • इस सेविंग अकाउंट के तहत महिलाओं को एक करोड रुपए तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा।
  • गोल्ड और डायमंड सेविंग अकाउंटहोल्डर्स को बैंक लॉकर के सुविधाओं पर आकर्षक छूट मिलेगा।
  • स्वास्थ्य बीमा और कल्याण उत्पादों पर उत्पादों पर रियायती दरों का लाभ महिला ग्राहकों को मिलेगा।
  • खुदरा लोन पर रियायती ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क की छूट भी सेविंग अकाउंट के तहत प्रदान की जाएगी।
  • प्लैटिनम खाताधारकों को निःशुल्क सुविधाएं मिलेंगी।
  • क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
  • पीओएस ट्रांजेक्शन पर उच्च उपयोग सीमा 5 लाख रुपये तक होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews