Bonus Update: इस एयरलाइन ने लिया बड़ा फैसला, अपने कर्मचारियों को देगी सैलेरी के साथ डेढ़ गुना बोनस, पढ़ें यह खबर

इंडिगो ने मजबूत और शानदार तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं, जिससे एयरलाइन मुनाफे में वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छा रिटर्न देखने को मिला है। इसी के चलते कंपनी ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का निर्णय किया है।
Bonus Update: इस एयरलाइन ने लिया बड़ा फैसला, अपने कर्मचारियों को देगी सैलेरी के साथ डेढ़ गुना बोनस, पढ़ें यह खबर

Bonus Update: इंडिगो जो की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन्स में से एक है। वहीं अब इंडिगो ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। दरअसल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मई महीने की सैलरी के साथ 1.5 गुना वन-टाइम बोनस देने का बड़ा एलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी के द्वारा लिए गए इस निर्णय के पीछे का कारण है की कंपनी को यह उम्मीद हो चुकी है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एयरलाइन मुनाफे में वापस लौट आएगी।

कंपनी ने मजबूत और शानदार तिमाही नतीजे जारी किए:

दरअसल इंडिगो ने स्टेटमेंट दिया है कि ‘कोविड-19 के प्रभाव के बाद, इंडिगो एयरलाइन को हुआ नुकसान में अब 2022 की दूसरी छमाही के बाद से पूरी तरह से सुधार देखने को मिल रहा है।’ दरअसल कंपनी ने मजबूत और शानदार तिमाही नतीजे भी जारी किए हैं, जिससे एयरलाइन मुनाफे में वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छा रिटर्न देखने को मिला है।

वहीं इस तिमाही में, इंडिगो को 2998 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के 1423 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। इसमें विशेष रूप से ट्रैवल डिमांड के तेजी से बढ़ने के कारण हुआ हैं।

स्टॉक बाजार में भी उछाल:

जानकारी के अनुसार इंडिगो ने अपनी शानदार वित्तीय प्रदर्शन के कारण स्टॉक बाजार में भी उछाल लिया है। जानकारी दे दें कि बीते दिन गुरुवार, 2 मई को इंडिगो का स्टॉक 2.43 फीसदी की उच्चतम स्तर पर 4079.10 रुपये पर बंद हुआ। जबकि ट्रेडिंग सत्र में यह स्टॉक 4122.90 रुपये की ऊंचाई को भी छू चुका था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इंडिगो के स्टॉक की कीमत 4700 रुपये तक बढ़ सकती है।

दरअसल भारत में हवाई यातायात की बढ़ती मांग से इंडिगो को बड़ा लाभ मिल रहा है। इसलिए, एयरलाइन अब विश्वभर में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए तैयार है। इंडिगो ने फ्रांस की एयरबस से 30 नए A350-900 वाइडबॉडी एयरक्रॉफ्ट खरीदने का निर्णय लिया है। इस डील का आंकलन 4 से 5 बिलियन डॉलर का है। इंडिगो ने बताया कि इन विमानों की डिलिवरी 2027 से शुरू होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews