किराए पर कपड़े देकर भाई-बहन की जोड़ी ने मचाया धमाल, बनाई 20 करोड़ की कंपनी, पढ़ें ऋषभ और श्वेता की Success Story

किराए पर कपड़े देकर भाई-बहन की जोड़ी ने मचाया धमाल, बनाई 20 करोड़ की कंपनी, पढ़ें ऋषभ और श्वेता की Success Story

Success Story : कहते हैं मन में इच्छा हो और कुछ करने की चाहत हो, तो पूरी कायनात भी उसे पूरा करने में लग जाती है। इसके लिए आपको लगातार प्रयास करना होता है। आजकल हम आए दिन ऐसे स्टोरी सुनते हैं, जिसमें नए स्टार्टअप भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वह अपनी किस्मत भी बदल रहे हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भाई-बहन की इस जोड़ी ने… दरअसल, आज हम आपको Candid Men के फाउंडर ऋषभ पोद्दार और श्वेता पोद्दार की सक्सेस स्टोरी बताने वाले हैं।

बनाई 20 करोड़ की कंपनी

बता दें कि ऋषभ और श्वेता दोनों Candid Men कंपनी के को फाउंडर्स है जोकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रहने वाले हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2017 में की थी। इस कंपनी में महंगे कपड़ों को बहुत ही कम रेट में किराए पर ग्राहकों को दिया जाता है। इस कंपनी का टर्नओवर आज 20 हजार करोड़ से भी अधिक हो चुका है। उनके स्टार्टअप्स आज बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में चल रहे हैं, जिससे उनकी अच्छी इनकम होती है।

मिलेंगे लेटेस्ट कलेक्शन

कैंडिड मेन कंपनी के जरिए आप जोधपुरी कुर्ता, कुर्ता पैजामा, शेरवानी, सूट, टक्सीडो जैसे तमाम कपड़े किराए पर ले सकते हैं। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म पर आपको केवल जेंट्स के लिए कपड़े रेंट पर मिलते हैं। इनमें से कई डिजाइंस श्वेता ने खुद डिजाइन किए हैं। हाल ही में शार्क टैंक में पहुंचे भाई-बहन की इस जोड़ी ने बताया था कि वह किराए पर देने वाले कपड़ों का 50% खुद ही डिजाइन करते हैं और बाकी के 50% कपड़े आउटसोर्स करते हैं। उनका विजन यह है कि शादी में बहुत ही कम रेट पर फैंसी ड्रेस पहन सकते हैं। दरअसल, अक्सर हमें कई शादियों में जाना पड़ता है। सभी के लिए अलग-अलग ड्रेस वेयर कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। इसलिए खर्च को कम करने के लिए उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी और अब तक वह ग्राहकों के 60 करोड रुपए से भी अधिक रुपये बचा चुके हैं।

ऐसे आया आइडिया

इस कंपनी को शुरू करने का आइडिया श्वेता को आया था, जब उनके घर में एक ही महीने में दो शादियां पड़ी। इस वक्त उन्होंने लगभग 35 हजार खर्च करके महंगे कपड़े लिए। पहली बार तो इसे पहनने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा, लेकिन दूसरी बार वह इसे पहनने में हिचकिचा रही थी। तभी उनके दिमाग में प्लान आया कि क्यों ना वह एक ऐसे रेंटल कपड़ों का बिजनेस करें, जिसमें कस्टमर को किराए पर कपड़े मिल सके और वह हर शादी के लिए अफॉर्डेबल हो। इस तरह उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की। लगभग 3 साल बाद उनके भाई ने इस कंपनी को ज्वाइन किया। बता दें कि इस वेबसाइट पर मिलने वाले किराए के कपड़े हर डेढ़ साल में बिल्कुल रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। इस वेबसाइट पर आपको तरह-तरह की ट्रेडिंग और फैशनेबल डिजाइंस मिल जाएगी, जिसकी कीमत 899 से शुरू होकर 6 हजार रुपये तक है।

ऋषभ और श्वेता की नेट वर्थ

ऋषभ पोद्दार और श्वेता पोद्दार के नेट वर्थ की बात करें, तो अब तक दोनों भाई-बहन 20,000 करोड रुपए के मालिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019-20 में कंपनी ने 1 करोड रुपए का बिजनेस किया था, लेकिन कोरोना कल के चलते उनके बिजनेस पर काफी बड़ा असर देखने को मिला और उनकी यह कमाई 42 लाख रुपए हो गई। हालांकि, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। फिर साल 2021-22 में उनकी कमाई 85 लाख हुई जोकि साल 2022-23 में बढ़कर 2.1 करोड रुपए हो गई। वहीं, इस साल वह 6 करोड़ तक का बिजनेस कर सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews