Business Idea: घर की छत पर शुरू करें ये 4 कारोबार, होगी बंपर कमाई

Business Idea: घर की छत पर शुरू करें ये 4 कारोबार, होगी बंपर कमाई

Business Idea: घर में भी आप कम लागत के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं। इसमें नुकसान का चांस भी बेहद कम होता है। इतना ही नहीं बंपर कमाई भी होती है। ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडीया के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आप घर की छत पर ही ऐसे चार कारोबार शुरू कर सकते हैं। शहर छोटा हो या बड़ा दोनों ही स्थिति में इन कारोबार को किया जा सकता है। इस लिस्ट में मोबाइल टावर, सोलर पैनल, टेरेस फ़ार्मिंग और बैनर-होर्डिंग्स शामिल हैं। आइए जाने इनके बारे में विस्तार से-

सोलर प्लांट का बिजनेस करवाएगा मुनाफा

घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने का आइडीया बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। सरकार भी इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। मोटी कमाई के साथ-साथ आपका बिजली का बिल भी बचता है।

हॉर्डिंग्स और बैनर का कारोबार

यदि आपका घर मेन रोड के आसपास है तो यह आपके लिए मुनाफा कमाने का अवसर दे सकता है। छत पर हॉर्डिंग्स और बैनर लगवाकर भी आप मोटी रकम कमा सकते हैं। ऐसा करने के लिए इससे संबंधित एजेंसी से संपर्क करें। बता दें कि हॉर्डिंग्स और बैनर का किराया प्रॉपर्टी के लोकेशन के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

टेरेस फ़ार्मिंग से कमाएं मोटी रकम

यदि आपके घर की छत बड़ी है तो टेरेस फ़ार्मिंग आपको तगड़ा मुनाफा करवा सकती है। घर की छत पर आप पॉलीबैग में सब्जियों के पौधे लगाएं। इस खेती का कॉन्सेप्ट लोकेशन पर निर्भर करता है। इस कारोबार के लिए अच्छी धूप जरूरी होती है। ड्रिप सिस्टम के जरिए इसकी सिंचाई भी कर सकते हैं।

मोबाइल टावर बन सकता है अच्छा विकल्प 

आप मोबाइल कंपनियों को अपने घर की छत किराये पर दे सकते हैं। इससे आपको हर महीने एक तय रकम मिलती है। छत पर मोबाइल टावर लगावाने के लिए कंपनी या टावर ऑपरेटर से संपर्क करना होता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MPBreakingNews इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews