Cab Service: ओला-उबर की टेक्सी सर्विस देने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को मिली बड़ी खुशखबरी, अब हर राइड का मिलेगा पूरा पैसा, पढ़ें खबर

Cab Service: ओला-उबर की टेक्सी सर्विस देने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को मिली बड़ी खुशखबरी, अब हर राइड का मिलेगा पूरा पैसा, पढ़ें खबर

Cab Service: टेक्सी की सर्विस देने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल अब ओला और उबर ने फैसला किया है कि टेक्सी की सर्विस देने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को कंपनी द्वारा हर राइड का पूरा पैसा दिया जाएगा। जानकारी दे दें कि इससे पहले उन्हें हर राइड के बाद कंपनियों को कमीशन देना पड़ता था। हालांकि दो बड़ी कंपनी नम्मा यात्री और रैपिडो इस तरह की सर्विस की शुरुआत पहले ही कर चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार अब ओला ने यह सर्विस दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कुछ बड़े शहरों में शुरु की है। जबकि, उबर की बात की जाए तो अभी उबर ने यह सर्विस सिर्फ चेन्नई, कोच्चि और विशाखापट्टनम सहित 6 शहरों में की हैं।

एक सप्ताह का निर्धारित चार्जेस लेंगे:

दरअसल अब इस नए प्लान के चलते ऑटो सर्विस एग्रिगेटर्स ऑटो ड्राइवर्स से हर राइड पर कमशीन लेने की बजाय उनसे प्रति दिन या एक सप्ताह का निर्धारित चार्जेस लेंगे। वहीं इस फैसले के चलते ऑटो ड्राइवर्स को अब निर्धारित फीस के अलावा दूसरा कोई भी चार्ज नहीं देनी होगा। दरअसल अब इस फैसले से ऑटो ड्राइवर्स को बड़ी रहत मिलेगी इस फैसले से ग्राहक की ओर से बुक कराए गए ऑटो का किराया सीधा अब ड्राइवर की जेब में ही जाएगा। हालांकि, अभी सब्सक्रिप्शन प्लान की फीस नहीं बताई गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इस फैसले से पहले कि बात कि जाए तो यह कंपनियां सर्विस देने वाले ड्राइवर्स से डेली फीस के रूप में 9 से 29 रुपए के बीच चार्जेज ले रही हैं, हालांकि नम्मा यात्री की बात की जाए तो नम्मा यात्री 25 रुपए प्रति दिन या दस सवारी तक 3.5 रुपए/राइड पर चार्जेज ले रही हैं, लेकिन इसके बाद नम्मा में राइड मुफ्त है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews