इस साल Campus ला सकता है अपना IPO, महिलाओं और बच्चों के सेगमेंट में होगा विस्तार

इस साल Campus ला सकता है अपना IPO, महिलाओं और बच्चों के सेगमेंट में होगा विस्तार

Businessman hand holding red arrow up with the letters IPO on money coin stack arranged as a graph, concept of Increased investment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली की फुटवियर कंपनी कैंपस (Campus) जो भारी क्षमता में पूरे देश में फुटवियर बिक्री का काम करती है, वह जल्दी अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारियों में जुटा है। फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिवियर के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजनेस को मजबूत करने के लिए इस साल कंपनी अपना खुद का आईपीओ ला सकती है। दरअसल, कैंपस फुटवियर कंपनी के सीएफओ रमन चावला का कहना है कि कैंपस अपने लिमिट को बच्चों और महिलाओं तक बढ़ाने की इच्छा रखती है, इनके प्रोडक्ट में मार्जिन भी बहुत अच्छा पाया जाता है। यह एक इक्विटी फंड टीपीजी ग्रोथ और एक क्यूआरजी इंटरप्राइजेज सपोर्टिंग कंपनी है।

यह भी पढ़े… साल का पहला सूर्यग्रहण लाएगा इन राशियों के जीवन में बहार, होगा बड़ा लाभ, जाने यहाँ

सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम की मदद से कैंपस अपने ब्रांड आउटलेट के नेटवर्क को और भी ज्यादा मजबूत करने की तैयारियों में है, जिससे कंपनी की ऑनलाइन सेल बढ़ने की संभावनाएं हैं। कंपनी ने आईपीओ से जुड़े डाक्यूमेंट्स को भी दायर कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल ही आईपीओ के डॉक्यूमेंट को दायर किया था। प्रमोटरों और शेयर होल्डर्स ने 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों को बेचने का प्रस्ताव भी पेश किया है।

शेयर होल्डर की लिस्ट में निखिल अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल और अन्य कई इन्वेस्टर भी शामिल है। फिलहाल कैंपस कंपनी में प्रोमोटेरों की हिस्सेदारी 75 फीसदी से भी ज्यादा है, जिसमें TPG ग्रोथ की करीब 17 फ़ीसदी हिस्सेदारी है और करीब 4 फीसदी हिस्सेदारी क्यूआरजी इंटरप्राइजेज की है। बाकी बचे शेयर में पर्सनल शेयर होल्डर और कर्मचारियों की हिस्सेदारी भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक कैंपस महिला और बच्चों के सेगमेंट में बढ़ोतरी कर सकता है और उनके लिए डायरेक्ट कस्टमर चैनल को भी बनवाना जारी रखा जाएगा, जिससे भारत में कंपनी के नेटवर्क में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews