1980 में हुई करियर की शुरुआत, ऐसे बने दिग्गज फिल्म निर्माता, पढ़ें रॉनी स्क्रूवाला की Success Story

1980 में हुई करियर की शुरुआत, ऐसे बने दिग्गज फिल्म निर्माता, पढ़ें रॉनी स्क्रूवाला की Success Story

Ronnie Screwvala Success Story : इन दिनों लोग विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप से सक्सेसफुल बिजनेसमैन बनकर सामने आ रहे हैं। दरअसल, कोविड काल में लोगों ने घर बैठे खुद का बिजनेस स्टार्ट किया। आज भारत आत्मनिर्भरता तेजी से बड़ा रहा है। ऐसा कहते हैं कि मेहनत करने वालों को कभी असफलता हाथ नहीं लगती। ऐसी ही एक स्टोरी आज हम आपको मध्यम वर्गीय उद्योगपति के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है। किसी जमाने में वह टूथब्रश बनाने की फैक्ट्री चलाते थे, लेकिन आज वह बॉलीवुड के प्रमुख फिल्म डायरेक्टर बन चुके हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला की जो इन दोनों सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक में नजर आते हैं। आइए जानते हैं उनके संघर्ष भरी सक्सेस स्टोरी…

मुंबई में हुआ जन्म

रॉनी स्क्रूवाला का जन्म मुंबई में पारसी परिवार में हुआ था। इसके बाद उन्होंने स्कूल में दाखिला लिया और कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की स्कूल के टाइम से ही उन्हें थिएटर का काफी शौक था। इसलिए वह बहुत से नाटकों में पार्टिसिपेट भी किया करते थे। उन्होंने करियर की शुरुआत लेजर ब्रश बनाने वाली कंपनी से की थी जोकि आगे चलकर टूथब्रश की कंपनी में तब्दील हो गई। इसके बाद उन्होंने 1981 में नेटवर्क नामक केबल टीवी की सेवाएं देना शुरू की धीरे-धीरे वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ते गए और UTV की शुरुआत की। जिस पर उन्होंने मात्र 37,500 खर्च किए और आज यह महत्वपूर्ण मीडिया समूह बन चुकी है।

फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में मिली पहचान

भारत में केवल की शुरुआत हो चुकी थी और लगभग 1990 तक आते-आते फिल्म इंडस्ट्री ने भारत में अपने पैर जमा लिए थे। इस दौरान यूटीवी की स्थापना की गई, जिससे रॉनी को एक कामयाब फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में पहचान मिली। एंटरटेनमेंट बिजनेस के अलावा भी वह कई कंपनी के फाउंडर हैं। उन्होंने जोधा अकबर, रंग दे बसंती, उड़ी द सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे कई सुपरहिट फिल्म में दी है जोकि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई करने वाली मूवीस की लिस्ट में शामिल है।

रॉनी स्क्रूवाला की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉनी स्क्रूवाला की नेट वर्थ 12,800 करोड रुपए से अधिक है। इन दिनों वह शार्क टैंक में नजर आते हैं, जहां वह कई नए स्टार्टअप्स पर पैसे इन्वेस्ट करते हैं। बता दें कि रॉनी स्क्रूवाला को सिर्फ मनोरंजन की परवाह नहीं थी, बल्कि वह दूसरों की हेल्प करना भी जानते हैं। उन्होंने कई ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्वदेश फाउंडेशन की शुरुआत की है। आज वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews