Cement Prices: अब महंगा होगा आपके सपनों का घर बनाने का सामान, सीमेंट कंपनियां बढ़ा सकती है दाम, पढ़े यह खबर

Cement Prices: अब महंगा होगा आपके सपनों का घर बनाने का सामान, सीमेंट कंपनियां बढ़ा सकती है दाम, पढ़े यह खबर

Cement Prices: अपना घर बनाने के लिए आप हर तरह की मेहनत करते है। अच्छे से अच्छा कंस्ट्रक्शन करवाते है। आप हर तरह के बजट को निर्धारित करते हुए आगे बढ़ते है। लेकिन क्या हो अगर कभी बीच में किसी सामग्री के दाम बढ़ जाए? दरअसल बढ़ने से लागत पर सीधा असर पड़ जाता है और आपका बनाया हुआ बजट बिगड़ जाता है। दरअसल हम आपको यह सब इसलिए बता रहे है क्योंकि, अब आने वाले दिनों में घर बनाना और भी महंगा हो सकता है। ऐसा क्यों चलिए इस खबर में जानते है।

जानें कब बढ़ेंगे भाव?

दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में घर बनाना और भी महंगा होने वाला है। दरअसल देश में सीमेंट की कीमतों में बड़ी तेजी दिखाई दे सकती है। हालांकि अभी चुनावों के कारण सीमेंट की डिमांड में कमी देखी जा रही है, लेकिन आने वाले समय में इसकी कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट की माने तो आए वाले महीने से ही सीमेंट की कीमतें बढ़ती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं इसे लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि सीमेंट कंपनियां आगामी महीने में सीमेंट की कीमतों में औसतन 10 से 15 रुपये प्रति बोरी बढ़ा सकती हैं।

5 महीने कम हुए भाव:

जानकारी के अनुसार अभी सीमेंट की कीमतें नीचे गिरती हुईं नजर आ रही थीं। जिसके चलते लोगों को इससे बड़ा फायदा हो रहा था। जानकारी दे दें की लगातार 5 महीने से सीमेंट के भाव में कमी देखने को मिली थी। दरअसल मार्च तिमाही की बात की जाए तो इसमें सीमेंट की औसत कीमतें दिसंबर महीने के तिमाही की तुलना में 5-6 फीसदी नीचे गई गई थीं। जिससे पूर्वी और दक्षिणी भारत के बाजारों में इसका बड़ा फायदा देखने को मिला था, दरअसल आपको बता दें कि उन दो बाजारों में ही सीमेंट के भाव में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली थी।

रिपोर्ट की माने तो, दक्षिण भारतीय बाजार में सीमेंट की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ सकती हैं, जानकारी के अनुसार यहां आगामी महीने में हर बोरी पर 30 रूपए से 50 रुपये तक कीमत बढ़ सकती है। वहीं इस तरह ही मध्य भारत के बाजार की बात की जाए तो यहां 15 से 20 रुपये, और उत्तर भारत में 10-15 रुपये जबकि पश्चिमी भारत में 20-25 रुपये तक हर बोरी पर बढ़ सकते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews