मोदी सरकार ने दिया तोहफा, स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए रेट, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न

small saving scheme

Small Saving Scheme: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। सुकन्या समृद्धि योजना और टर्म डिपॉजिट योजना के ब्याज दरों में वृद्धि हुई है। बता दें कि हर 3 महीने पर केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं के इन्टरेस्ट रेट में संशोधन करती है। जनवरी से मार्च 2024 के लिए नई दरों की घोषणा वित्त मंत्रालय ने कर दी है। 1 जनवरी से नए रेट लागू हो जाएंगे।

इन योजनाओं पर मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर को 8% से बढ़ाकर 8.2% कर दिया गया है। यह स्कीम केंद्र सरकार बेटियों के लिए चला रही है। इसका लाभ 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं उठा सकती हैं। अभिभावक उनके नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। टर्म डिपॉजिट पर भी ब्याज बढ़ चुका है। इसका संचालन पोस्ट ऑफिस द्वारा होता है। तीन साल के टाइम डिपॉजिट पर अब 7% नहीं बल्कि 7.1% इन्टरेस्ट मिलेगा। 2 साल के टाइम डिपॉजिट के लिए ब्याज 7%, 1 वर्ष के लिए 6.9% और 5 वर्ष के लिए 7.5% है।

इन स्कीम के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने पीपीएफ, किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, 5 वर्ष की आरडी स्कीम और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के इन्टरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में पीपीएफ पर 7.1% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2%, NSC पर 7.7% और मंथली इनकम अकाउंट स्कीम पर 7.4% ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र के लिए ब्याज दर 7.5% है। 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट का इन्टरेस्ट रेट 6.7% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews