
Sumit Gupta’s Success Story : बहुत सारे लोग सफलता पाने के लिए शॉर्टकट तरीका अपनाना चाहते हैं। जिस कारण वह कभी भी सक्सेस नहीं पाते, लेकिन जो लोग जुनूनियत से भरे होते हैं, वह दृढ़ निश्चय कर अपने रास्ते में आने वाले हर परिस्थिति को पार करते हुए एक-न-एक दिन अवश्य सफलता की सीढ़िया पर चढ़ते हैं। कहते हैं किस्मत कब बदल जाए यह कोई नहीं जानता। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ 4 साल के भीतर करोड़ों की कमाई की और आज वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन चुके हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको CoinDCX कंपनी के को-फाउंडर सुमित गुप्ता की सक्सेस स्टोरी बताएंगे।

छोटे से फ्लैट में शुरू किया काम
सुधीर गुप्ता मुंबई में पले-बढ़ें, जहां उन्होंने कॉलेज के दौरान कुछ बड़ा करने का सपना देखा। साल 2018 में आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे थे। तब उन्होंने अपने दोस्त नीरज खंडेलवाल के साथ मिलकर 3 महीने की सेविंग की और छोटे से फ्लैट में अपनी कंपनी CoinDCX लॉन्च की। बता दें कि यह कंपनी क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के लिए फोकस्ड प्लेटफार्म है, जहां उत्पादन और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है। इस दौरान वह जापानी इलेक्ट्रॉनिक और टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी में भी काम कर रहे थे।
इस तरह जाना बिजनेस
उस दौरान बिटकॉइन का चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका था। वह इस क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते थे। बता दें कि नीरज की फैमिली पहले से ही इस बिजनेस में जुड़ी हुई थी, इसलिए सुमित नीरज के साथ मिलकर इस बिजनेस को जाना और समझा। जिसके बाद वह इस क्षेत्र में माहिर हो गए।
सुमित गुप्ता की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 तक कंपनी का टर्नओवर 1.1 अरब डालर हो चुका था जोकि भारत की पहली क्रिप्टो यूनिकॉर्न बन चुकी थी। सुमित गुप्ता के नेट वर्थ की बात करें, तो वह आज 16,000 करोड रुपए से भी अधिक के मालिक बन चुके हैं। बता दें कि आज इस कंपनी में 600 से अधिक लोग काम करते हैं। जिससे 1.5 करोड़ कस्टमर को सेवाएं प्रदान कर रही है। आज वह सभी युवाओं के लिए बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

