इन 2 बड़े बैंकों ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू, बंद होगी कई सुविधाएं, देखें खबर 

एसबीआई और आईडीएफसी बैंक ने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो अप्रैल से लागू होंगे। माइलस्टोन और रिन्यू जैसी सुविधाएं बंद हो जाएगी।
credit card rules

Credit Card Rules: देशभर में लाखों लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। इससे बिना कैश खरीददारी में सहायता मिलती है। क्रेडिट हिस्ट्री भी बेहतर होती है। बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कई सेवाएं प्रदान करते हैं, इसमें प्वाइंट, कैशबैक और अन्य रिवार्ड्स के साथ-साथ इमरजेंसी फंड, ट्रैवल बेनिफिट और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं। एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्लब विस्तारा क्रेडिट कार्ड के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।

क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड, क्लब विस्तारा एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड और क्लब विस्तारा आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। उपभोक्ताओं के लिए दोनों बैंकों ने कुछ सुविधाओं को बंद करने की घोषणा की है। नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम 

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में अपने दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए टिकट वाउचर की सुविधा बंद का ऐलान किया है। क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्लब विस्तारा एसबीआई प्राइम क्रेडिट कार्ड पर रिन्युअल बेनेफिट्स जैसे कि इकॉनोमी या प्रीमियम इकॉनोमी टिकट वाउचर की सुविधा नहीं मिलेगी। 1.25 लाख रुपये, 2.5 और 5 लाख रुपये के सलाना खर्च  पर मिलने वाले माइलस्टोन फायदे को भी बंद कर दिया गया है। फी-वेवर का विकल्प जारी रहेगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने क्लब विस्तारा क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए प्रीमियम इकॉनोमी टिकट के लिए माइलस्टोन बेनिफिट्स को बंद करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि जब तक पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता, ग्राहक 31 मार्च 2026 तक महाराजा पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं।  प्रीमियम इकोनामिक टिकट वाउचर और क्लब विस्तारा सिल्वर मेंबरशिप जैसी सेवाएं भी बंद कर दी गई है। जो ग्राहक 31 मार्च 2025 तक रिन्युअल करते हैं, उनका 1 साल के लिए सालाना चार्ज माफ कर दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews