15 मई से लागू होंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, जानें डिटेल 

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। रिवार्ड प्वाइंट्स से लेकर लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम लागू होंगे। कार्ड को फिर से इश्यू करने के लिए नई फीस प्रभावी होगी।  
credit card rules

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के HDFC बैंक ने Regalia गोल्ड क्रेडिट कार्ड से संबंधित कई नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया है। नए ट्रैवल बेनिफिट प्रोग्राम “बोर्डिंग एज” को पेश किया गया है। इसके तहत कई बदलाव किए गए हैं, जो 15 मई 2026 से लागू होने वाले हैं। इस प्रोग्राम के तहत हर कैलेंडर तिमाही में एचडीएफसी बैंक स्मार्ट बाय पोर्टल पर अपना एयरलाइन बोर्डिंग पास अपलोड करके आसानी से कोई भी दो फायदे सुन सकते हैं।

फ़ायदों के विकल्पों को चुनने के बाद वाउचर मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल ग्राहक पार्टनर ब्रांड पर कर सकते हैं। इन बेनिफिट्स की सूची में प्रतिभाभी  वेलनेस सेंटर में लोकल एयरपोर्ट ट्रांसफर, Uber के जरिए लोकल एयरपोर्ट ट्रांसफर सुविधा, प्रतिभागी होटल में डायनिंग एक्सपीरियंस और रूम अपग्रेड जैसे सुविधाएं शामिल हैं।

DCC फीस में बदलाव 

डायनेमिक करेंसी कंवर्जन मार्कअप को हर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर 1.75% कर दिया गया है, जो किसी इंटरनेशनल जगह पर भारतीय मुद्रा यानी INR में किया जाता है या फिर ऐसे व्यापारियों द्वारा किया जाता है, जो भारत में स्थित है लेकिन किसी विदेशी देश में पंजीकृत हैं।

इन नियमों को भी जान लें 

यदि कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो इसे फिर से जारी करवाने के लिए 199 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं 15 मई से 200 रुपये के पात्र खर्चे पर पांच रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इंफीनिया, डिनर ब्लैक मेटल/डिनर ब्लैक और Bizब्लैक कार्ड को छोड़कर कई क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड पॉइंट्स रेट में बदलाव किए गए हैं। पहले बैंक 150 रुपये से खर्च पर 4 रिवार्ड प्वाइंट्स ऑफर करता था।

जुलाई में लागू होंगे ये नियम

हर तिमाही 60,000 रुपये या इससे अधिक के खर्च पर तीन डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा बैंक ऑफर कर रहा है। यह बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। जुलाई- सितंबर 2026 में क्रेडिट कार्ड के जरिए लाउंज एक्सेस अप्रैल से जून 2026 तक के किए गए खर्च पर निर्भर करेगा। Priority पास के जरिए प्रतिवर्ष 6 इंटरनेशनल लाउंज की सुविधा अभी भी जारी रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews