Petrol Diesel Rate: 75 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, MP समेत देश के कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate: 75 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, MP समेत देश के कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices In MP Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज यानि 5 जुलाई को मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। वहीं ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में भी उतार-चढ़ाव जारी है। एक बार फिर कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच चुके हैं। ब्रेंट क्रूड 0.68 फीसदी गिरावट के साथ 75.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.45 फीसदी वृद्धि के साथ 70.80 डॉलर प्रति बैरल है।

इन राज्यों में बदले ईंधन के भाव

मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। वहीं झारखंड और महाराष्ट्र में ईंधन के भाव में हल्का उछाल देखा गया है। एमपी के कई जिलों में आज फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है। प्रदेश में ईंधन की कीमत महानगरों में मुकाबले ज्यादा है। एक तरफ जहां राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये, दिल्ली में 96.72 रुपये और चेन्नई में 102.63 रुपये है।

एमपी के इन जिलों में बदले फ्यूल के रेट

झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, रतलाम, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, टीकमगढ़, विदिशा, खंडवा, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, गुना, देवास, दतिया, बुरहानपुर, भिंड, बालाघाट, बड़वानी और  अशोकनगर में पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में हल्का इजाफा हुआ है। अलीराजपुर, भोपाल, धार और श्योपुर में ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं सीधी, उमरिया, उज्जैन, शाजापुर, सतना, राजगढ़, रायसेन नीमच, मुरैना, कटनी, इंदौर, डींडौरी, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बैतूल, अनूपपुर और आगर मालवा में आज फ्यूल के रेट में गिरावट देखी गई है।

प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 109.22 रुपये और डीजल के 94.45 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 109.17 रुपये और डीजल के 94.39 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 112.09 रुपये और डीजल के 97.07 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 108.83 रुपये और डीजल के 94.10 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews