क्रूड ऑयल के भाव पहुंचे 83 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल पर राहत, MP में घट गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। फिलहाल इनकी कीमत बढ़ कर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड पर 2.94 डॉलर और और डब्ल्यूटीआई क्रूड पर 2.07 डॉलर की वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसमें कुछ खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। देश के महानगरों में इन्हें कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल पर 0.30 रुपये और डीजल पर 0.28 रुपये की गिरावट हुई है।

ऐसे है पेट्रोल का हाल

ऐसे शहर भी हैं, जहां आज इजाफा देखा गया है। धार में 0.74 रुपये,कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, विदिशा 0.73 रुपये और अशोक नगर में 0.55 रुपये की वृद्धि हुई है। अलीराजपुर में 0.75  रुपये, बड़वानी में 69 पैसे, देवास में 0.30 रुपये, झाबुआ में 0.66 पैसे, खरगोन में 1.02 रुपये, पन्ना में 0.40 रुपये, रायसेन में 0.99 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, सागर, रीवा, सतना और उज्जैन में भी हल्की गिरावट देखी गई है।

विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खरगोन, झाबुआ, होशंगाबाद, दातिया, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में इसकी कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, नीमच, पन्ना, सतना, शिवपुरी सीधी और उमरिया में पेट्रोल करीब 110 रुपये प्रति लीटर में कारोबार कर रहा है। सीहोर, सिंगरौली, सीहोर, सागर, सिंगरौली, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भिंड और भोपाल में इसकी कीमत 108 रुपये से ज्यादा और 109 रुपये से कम है। अनुपुर, शहडोल, रीवा और श्योपुर में आज इनकी कीमत सबसे ज्यादा महंगा है, 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

इन शहरों में घट गए डीजल के दाम

धार में डीजल के भाव में 69 पैसे, अनुपुर में 65 पैसे, बड़वानी में 0.63 रुपये ह। देवास में 32 पैसे, ग्वालियर में 0.40 रुपये, झाबुआ में 0.60 रुपये, खरगोन में 0.93, रायसेन 0.90 रुपये की गिरावट देखी गई है गिरावट पेट्रोल डीजल पर देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews