कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत गिरावट देखी गई है। बुधवार को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 93.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। ग्लोबल मार्केट में लगातार क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बावजूद इसके देश के महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ बदलाव नहीं हुए है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा और उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमतों में आज वृद्धि देखी गई है। वहीं मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत स्थिर रही है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, होगा 100 फीसद वेरिएबल पे का भुगतान, त्योहार से पहले खाते में बढ़ेगी राशि

हालांकि कुछ ऐसे भी शहर है, जहां आज पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। इस लिस्ट में शाजापुर, सिवनी, सीहोर, रतलाम, राजगढ़, कटनी, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, बेतूल और अनुपुर शामिल है। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दतिया, धार, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नीमच, पन्ना, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े…MPPEB 2022: 1321 पदों पर निकली है भर्ती, 28 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

विदिशा, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, दमोह और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, सतना, खंडवा, कटनी, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक 111 रुपये से कम है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल सबसे महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews