16 जुलाई को क्रूड ऑयल के भाव स्थिर, MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

16 जुलाई को क्रूड ऑयल के भाव स्थिर, MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

Petrol And Diesel Rate: 16 जुलाई यानि आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं ग्लोबल मार्केट में रविवार को कच्चे तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज हल्का इजाफा हुआ है। वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में ईंधन के भाव में गिरावट हुई है।

यहाँ महंगा हुआ ईंधन

एमपी में आज कहीं गिरावट हुई है तो कहीं बढ़ोत्तरी। विदिशा में 0.37 रुपये, उज्जैन में 0.19 रुपये, रीवा में 0.19 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, नरसिंहपुर 0.17 रुपये, होशंगाबाद में 0.84। हरदा में 0.22 रुपये, धार में 0.34 रुपये, बैतूल में 0.51 रुपये और अशोकनगर में 0.36 रुपये की वृद्धि हुई है। इन शहरों में डीजल भी महंगा हुआ है।

इन शहरों में नहीं बदले भाव

भोपाल के साथ-साथ बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, डींडोरी, ग्वालियर जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, नीमच, पन्ना , रतलाम, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

एमपी में फ्यूल के नए रेट

उज्जैन में 0.19 रुपये की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 0.17 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 94.25 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में 0.08 रुपये की गिरावट के डीजल 93.86 रुपये में बिक रहा है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.58 (0.08 रुपये की गिरावट) रुपये है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।

यहाँ सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

सीहोर में 0.54 रुपये, भिंड में 0.39 रुपये, मुरैना में 0.21 रुपये, अनूपपुर में 0.32  रुपये और बड़वानी में 0.25 रुपये की कमी डीजल में आई है। यहाँ पेट्रोल भी सस्ता हुआ है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, देवास, गुना और रायसेन में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews