Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल में तेजी, 76 डॉलर के पार पहुंचा भाव, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल में तेजी, 76 डॉलर के पार पहुंचा भाव, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate: 6 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में उछाल देखा गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड में 0.03 फीसदी वृद्धि के साथ 71.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.51 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। हाल ही में पेट्रोल की कीमतों को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। गडकरी ने कहा कि अभी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिसके तहत वाहन में 60% एथेनॉल और 40% बिजली का इस्तेमाल होगा। यदि प्रोजेक्ट सफल होता है तो देश में पेट्रोल 15 रुपये में उपलब्ध होने लगेगा। वहीं आज मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। 6

एमपी के इन जिलों में बढ़े ईंधन के भाव

एमपी के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव हुआ है। कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है। बैतूल में 0.80 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.82 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, धार में 0.50 रुपये, कटनी में 0.59 रुपये और उज्जैन में 0.41 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के रेट में हुई है। इसके अलावा उमरिया, विदिशा, शाजापुर, सागर, नीमच, दमोह, छत्तरपुर, अशोकनगर, अनूपपुर और आगर मालवा में भी आज पेट्रोल और डीजल में हल्का उछाल आया है।

यहाँ सस्ता हुआ फ्यूल

अलीरापुर, भोपाल और इंदौर में आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रतलाम, रायसेन, रीवा, सीहोर, सतना, शहडोल, शिवपुरी और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। मंडला और होशंगाबाद में पेट्रोल के भाव में करीब 1 रुपये की वृद्धि हुई है।

पेट्रोल और डीजल के नए रेट

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 93.90 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है। महाकाल की नगरी उज्जैन में आज पेट्रोल 109.24 रुपये और डीजल 36 पैसे की वृद्धि के साथ 94.46 रुपये में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews