होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठग लगा रहे चूना! यहां जानिए साइबर क्राइम के इस तरीके से कैसे बचा जा सकता है

साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद साइबर अपराधी लोगों को किसी न किसी तरीके से झांसे में ले लेते हैं। हाल ही में सामने आई कुछ घटनाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है।
होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठग लगा रहे चूना! यहां जानिए साइबर क्राइम के इस तरीके से कैसे बचा जा सकता है

साइबर ठग आए दिन नए तरीकों से लोगों को ठगने की योजना बनाते रहते हैं। हालांकि सरकार द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है कि इन साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जाए और साइबर क्राइम की घटनाओं को रोका जाए, बावजूद इसके अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया।

दरअसल, दिल्ली का एक व्यक्ति जब गोवा में रुकने के लिए होटल की बुकिंग कर रहा था, तब उसके साथ बड़ा फ्रॉड हो गया। उसने ₹60,000 का होटल बुक किया, लेकिन जब वह गोवा पहुंचा, तो जिस होटल में उसने बुकिंग की थी, वह असल में मौजूद ही नहीं था। यानी साइबर ठगों ने होटल बुकिंग के नाम पर व्यक्ति से ₹60,000 की ठगी कर ली।

कैसे बनाया शिकार?

आजकल साइबर क्राइम से जुड़े होटल फ्रॉड के मामले चर्चा में आ रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस तरह के फ्रॉड में साइबर अपराधी नकली वेबसाइटों का सहारा लेते हैं, जिनमें वे बड़े होटलों और लग्जरी सुविधाओं को दिखाकर ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। कई ग्राहक साइबर क्राइम के इस झांसे में फंस जाते हैं और भारी भरकम रकम देकर लग्जरी होटल बुक कर लेते हैं। लेकिन जब वे लोकेशन पर पहुंचते हैं, तो वहां कोई होटल मौजूद नहीं होता। सोशल मीडिया पर स्कैमर्स द्वारा झूठे विज्ञापन दिखाए जाते हैं और ग्राहकों को लालच दिया जाता है। जब कोई ग्राहक इस झांसे में फंस जाता है, तो बाद में वेबसाइट को बंद कर दिया जाता है।

इससे कैसे बचा जा सकता है?

इसके अलावा, इस होटल फ्रॉड में एक और तरीका अपनाया जा रहा है। कई बार सोशल मीडिया पर नकली विज्ञापन दिखाकर साइबर ठग होटल के कर्मचारी बनकर ग्राहकों से बात करते हैं और बुकिंग कराते हैं। इसके बाद वे ग्राहकों के बैंक अकाउंट तक पहुंच जाते हैं और ठगी कर लेते हैं। इस तरह के साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। कई बार लालच में आकर ग्राहक अपना पैसा गंवा बैठते हैं। इसलिए जब भी आप होटल बुक करें, तो भरोसेमंद वेबसाइट से ही बुकिंग करें। पहले वेबसाइट को वेरिफाई करें और सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से सावधान रहें। अगर कोई विज्ञापन डिस्काउंट ऑफर या अन्य लालच देता है, तो पहले होटल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच जरूर करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews