Telegram पर Star Health के ग्राहकों का डेटा किया गया लीक! नाम-पता सब हुआ उजागर, पढ़ें यह खबर

भारतीय बीमा कंपनी Star Health एंड एलाइड इंश्योरेंस के लाखों ग्राहकों पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर संकट मंडरा रहा है। जानिए इसके पीछे की क्या वजह है?
Telegram पर Star Health के ग्राहकों का डेटा किया गया लीक! नाम-पता सब हुआ उजागर, पढ़ें यह खबर

हाल ही में, भारतीय बीमा कंपनी Star Health एंड एलाइड इंश्योरेंस के लाखों ग्राहकों पर एक बड़ा संकट मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल कंपनी के लाखों ग्राहकों का संवेदनशील डेटा हैक किया गया है, जिसे टेलीग्राम पर सार्वजनिक कर दिया गया है। वहीं यह डेटा लीक न केवल ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर रहा है, बल्कि इससे अब उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने Star Health के लाखों ग्राहकों का डेटा एक टेलीग्राम चैटबॉट के जरिए लीक कर दिया गया है। वहीं इस चैटबॉट में ग्राहकों के नाम, फोन नंबर, पते, टैक्स विवरण, आईडी कार्ड की कॉपियां और मेडिकल टेस्ट रिजल्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होना बताई गई है। इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि हैकर्स इस संवेदनशील डेटा को बेचने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

जानिए कैसे हुआ डेटा लीक?

दरअसल रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर जिसका नाम xenZen बताया जा रहा है, के द्वारा टेलीग्राम पर एक चैटबॉट विकसित किया गया है। वहीं इस चैटबॉट के माध्यम से Star Health के ग्राहकों की पॉलिसी विवरण, क्लेम जानकारी और मेडिकल रिपोर्ट्स जैसी जानकारियों तक भी पहुंच संभव बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस यूजर के पास 31 मिलियन से अधिक ग्राहकों का डेटा पहुंच चुका है, जिसका कुल आकार 7.24 टेराबाइट्स बताया जा रहा है।

जानिए इस मामले में कंपनी की प्रतिक्रिया क्या है?

हालांकि, इस बीच, Star Health ने डेटा लीक की रिपोर्ट्स को नकार दिया है। वहीं कंपनी ने इसे नकारते हुए कहा है कि ‘ग्राहकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है।’ दरअसल कंपनी का दावा है कि उनके सुरक्षा प्रावधान मजबूत हैं और डेटा लीक की कोई घटना नहीं हुई है। वहीं दूसरी और, ग्राहकों की निजी जानकारी टेलीग्राम पर सार्वजनिक होने से इस मामले ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews