
Shark Tank India-3 : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में इन दोनों बहुत से ऐसे स्टार्टअप आ रहे हैं, जिसमें पैसे इन्वेस्ट करने को लेकर सभी जज काफी इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में पिचर्स श्रेया बंसल और प्रतीक केडिया अपने योगा मैत ब्रांड को जजों के सामने पेश किया। इस दौरान पिचर्स ने 2% इक्विटी के लिए 60 लाख रुपए मांगे। तभी दो जजों के बीचकर जमकर बहस देखने को मिली।

पिचर्स ने समझाया प्रोजेक्ट
दरअसल, पिचर्स सभी जजों को समझा रहे थे कि उनकी कंपनी के लिए मार्केटिंग काफी ज्यादा इंपोर्टेंट है। उनकी जितनी ज्यादा सेलिंग होगी, उनका मार्केट उतना ही बड़ा होगा और इससे उनके प्रोडक्ट को बड़ा नाम मिल सकता है। इसके लिए उन्हें शार्क्स की जरूरत है। इस दौरान प्रतीक ने बताया कि उन्होंने खुद के दम पर कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है, जहां वह आज हजारों में कमाई कर रहे हैं, लेकिन इसमें उन्होंने काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भी देखें हैं। वहीं, जजों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपने प्रोडक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही कंपनी का पूरा टर्नओवर भी समझाया।
ऐसे शुरू हुई बहस
पूरी बात सुनने, समझने के बाद अनुपम मित्तल और नमिता थापर ने उन्हें एक ऑफर दिया। जिसके बाद अमित जैन प्रोडक्ट और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे थे, तभी अमन गुप्ता ने बीच में टोकते हुए कहा कि इसमें टेक्नोलॉजी की कोई जरूरत नहीं है। फिर अमित ने अमन को ताना मारते हुए कहा कि जिसको टेक्नोलॉजी समझ में नहीं आती, वह ऐसा ही बोलते हैं। ऐसे में वहां का माहौल थोड़ा तनातनी वाला हो गया।
अमित ने कसा तंज
वहीं, अमन ने कहा कि मेरे पास अच्छे टेक ब्रांड है, जिस पर अमित ने वापस पलटवार करते हुए कहा कि वही तो हम सोचे कि कैसे… अपनी वोट पर ब्रेक लगाओ। हालांकि, आपको बता दें कि इस रियलिटी मंच पर अक्सर सभी जजों के बीच बहस होती ही रहती है। जब भी कोई पिक्चर्स अच्छा प्रोजेक्ट लेकर उनके सामने आते हैं, तो इन्वेस्ट करने के लिए सभी एक-दूसरे पर इस तरह के तंज कसते ही रहते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

