20 मई से लागू होंगे डेबिट कार्ड के लिए नए शुल्क, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, जानें डिटेल 

 फेडरल बैंक ने डेबिट कार्ड के शुल्क में संशोधन किया है, जो 20 मई से प्रभावी होंगे। इसका सीधा असर खाताधारकों पर पड़ेगा। ज्वाइंग फीस और एनुअल मेंटेनेंस चार्ज अलग-अलग कार्ड पर निर्भर करेगा। 
Debit Card new rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने डेबिट कार्ड के शुल्क (Debit Card Charges) में बदलाव किया है। इससे संबंधित एक नोटिफिकेशन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.federal.bank.in पर जारी किया है। जिसके मुताबिक काँटेक्ट कार्ड के लिए नए चार्ज 20 मई 2026 से लागू होंगे। इसमें ज्वाइंग फीस, वार्षिक रखरखाव शुल्क और एड ऑन कार्ड फीस शामिल हैं।

वीजा Fedफर्स्ट क्रेडिट कार्ड के लिए वार्षिक रखरखाव शुल्क अब 250 रुपये होगा। रिप्लेसमेंट कॉस्ट 250 रुपये किया गया है। पिछले 12 महीने के लिए पीओएस/Ecom का इस्तेमाल करने पर 35,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। VISA गोल्ड और वीजा फास्ट ब्रिज सिल्वर डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक रखरखाव 350 रुपये होगा। जबकि रिप्लेसमेंट कॉस्ट भी 350 रुपए कर दिया गया है।

वीजा ईएमवी गोल्ड के लिए वार्षिक रखरखाव और ऐड ऑन कार्ड चार्ज 350 रुपये करने का फैसला बैंक ने दिया है। रुपे क्लासिक और मास्टर कार्ड क्लासिक डेबिट कार्ड का एनुअल मेंटेनेंस फीस अब 350 रुपये। इसके अलावा बैंक ने अन्य कई क्रेडिट कार्ड के लिए संशोधित शुल्क लागू किए हैं।

ATM शुल्क कितना होगा?

अन्य बैंकों के एटीएम के जरिए फाइनेंशियल इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क 125 रुपये होगा। वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क 25 रुपये होगा। सभी कार्ड के लिए फिजिकल पिन मेलर शुल्क 50 रुपये प्रति इंस्टेंट होगा। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए मार्कअप फीस विजा, मास्टरकार्ड, रुपे डेबिट कार्ड पर 3.50% होगा। जबकि सेलेस्टा डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 2% होगा।

इन नियमों को जान लें 

50,000 रुपये या इससे ज्यादा के एएमबी शर्त वाले अकाउंट और Seafarer स्कीम के जुड़े कार्ड के लिए ज्वाइंग फीस माफ होगी। Fed क्लासिक, फेड क्लासिक प्रीमियम और बीएसबीडीए अकाउंट AMC से मुक्त होंगे। सेलेस्टा और इम्पेरियो छोड़कर अन्य स्कीमों के अकाउंट जिसमें 25,000 या उससे ज्यादा एएमबी शर्त है, उसपर सलाना रखरखाव शुल्क नहीं लगेगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर ज्वाइंग फीस, सालाना रखरखाव शुल्क और एड ऑन कार्ड शुल्क नहीं लगेगा। डेबिट कार्ड के एक्सपायर होने पर इसे रिन्यू करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्ड जारी होने के 90 दिन के बाद ज्वाइंग फीस बैंक वसूल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews