दिसंबर में निपटा लें ये 4 जरूरी काम, वरना बाद में होंगे परेशान, जेब पर पड़ सकता है असर, पढ़ें पूरी खबर

december 2023 deadline

December 2023 Financial Work Deadline: दिसंबर का महिना शुरू होने में बस एक दिन की बाकी है। नए माह के साथ नए कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। दिसंबर के अंत से पहले कुछ वित्तीय कार्यों को निपटाना जरूरी है। ताकि नए साल में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। दिसंबर में UPI, आधार कार्ड, बैंकिंग, म्यूचुअल फंड इत्यादि से जुड़े कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की गई। यदि अपने भी यहाँ बताए गए कार्यों को अब तक पूरा नहीं किया है तो फटाफट इन्हें निपटा लें।

फ्री में करें आधार अपडेट

UIDAI के निर्देशानुसार 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। ताकि स्कैम से बचाव किया जा सकें। आधार कार्ड होल्डर्स Rअपने आधार को अपडेट कर सकते हैं।

बंद हो जाएंगे ऐसे UPI आईडी

आज के दौर में यूपीआई लेनदेन का बड़ा प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। NPCI ने थर्ड पार्टी ऐप प्रवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रवाइडर्स (PSP) को ऐसे यूपीआई आईडी को बंद करने का निर्देश दिया है जो एक साल या इससे अधिक समय से Inactive हैं। नया नियम 31 दिसंबर के बाद लागू हो सकता है।

जल्द निपटा लें म्यूचुअल फंड से जुड़ा ये काम

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए डिमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी का विकल्प चुनने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। नॉमिनी, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, पैन, और स्पेसिमेन सिग्नेचर को 1 जनवरी से पहले जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर फोलियो फ्रीज़ को सकता है।

बैंक लॉकर से जुड़ा जरूरी काम

आरबीआई ने बैंक में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए रिवाइज्ड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है। इस कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews