Share Market Holiday: आज रामनवमी के अवसर पर बंद रहेगा घरेलु शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday: आज रामनवमी के अवसर पर बंद रहेगा घरेलु शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday: आज रामनवमी के अवसर पर, बीएसई और एनएसई सहित अधिकांश प्रमुख बाजार बंद रहेंगे। इस कारण, आज बुधवार को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी। दरअसल आज रामनवमी का त्यौहार पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। जिसे देखते हुए आज कारोबार को बंद रखा गया हैं। वहीं आपको बता दें कि इससे पहले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को भी बाजार को बंद रखा गया था।

नहीं होगा कारोबार:

आज रामनवमी के अवसर पर, बीएसई और एनएसई ने अपने अलग-अलग नोटिफिकेशन में घोषणा की है कि 17 अप्रैल को उनके बाजार बंद रहेंगे। इस तरह, बीएसई और एनएसई के डेरिवेटिव सेगमेंट में भी आज कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं होगी। ये सेगमेंट इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवटिव सेगमेंट, और इंटेरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट को समाहित करते हैं।

MCX पर होगा आंशिक कारोबार:

आज, रामनवमी के मौके पर, एनसीडीएक्स पर व्यापार बंद रहेगा, लेकिन कमॉडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर आंशिक कारोबार होगा। हालांकि एमसीएक्स पर पहले सेशन में कोई व्यापार नहीं होगा, लेकिन उसके बाद का सेशन सामान्य रूप से चलेगा। इसका मतलब है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक का समय शांत रहेगा, और उसके बाद से सामान्य कारोबार शुरू होगा।

पिछले सप्ताह भी शेयर बाजार में एक छुट्टी थी। अगर हम सप्ताहांत की छुट्टी को छोड़ दें, तो यह अप्रैल के महीने में शेयर बाजार की दूसरी छुट्टी है। गुरुवार को ईद की छुट्टी थी, जिसके चलते घरेलू शेयर बाजार बंद था। अब, रामनवमी के बाद, अप्रैल महीने में शेयर बाजार में कोई अवकाश नहीं है।

इस साल की बड़ी छुट्टियां:

इस साल, शेयर बाजार में कुछ अन्य अवकाश भी हैं। अगली छुट्टी आने वाले महीने की पहली तारीख यानी एक मई को है। उस दिन महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी होगी। जून में, 17 तारीख को बकरीद के मौके पर बाजार बंद रहेगा। फिर जुलाई में, 17 तारीख को मुहर्रम की छुट्टी होगी। अगस्त में, 15 तारीख को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा, गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर, दिवाली पर 1 नवंबर, गुरुनानक जयंती पर 15 नवंबर, और क्रिसमस पर 25 दिसंबर को भी बाजार की छुट्टियां होंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews