ईरान-इजरायल तनाव के चलते शेयर बाजार (stock market) में मचा भूचाल, निवेशकों का टूटा दिल, सेंसेक्स 1770 निफ्टी 550 अंक फिसले

दुनिया पर एक बड़ा आर्थिक संकट मंडरा रहा है। दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण ईरान-इजरायल तनाव बताया जा रहा है। वहीं इस तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार (stock market) में भी बड़ा भूचाल देखने को मिला है।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

भारतीय शेयर बाजार (stock market) में आज एक बड़ा भूचाल देखने को मिला है। दरअसल ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार आज कारोबार के दौरान शेयर बाजार (stock market) क्रैश हो गया। जिसके चलते निवेशकों में आज बड़ी निराशा देखने को मिली है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

दरअसल गुरुवार 3 अक्टूबर यानी आज के दिन का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए संकट का दिन लेकर आया। आज के कारोबार के समय बाजार में ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली दिखाई दी। जिसके चलते आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग, आईटी और ऑटो स्टॉक्स में आज का दिन भारी बिकवाली लेकर आया।

निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा आज का दिन

वहीं इस भूचाल में न सिर्फ आईटी और ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखी गई बल्कि आज के बाजार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी धड़ाम हो गए। दरअसल इसके चलते आज का दिन निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। दरअसल आज जब बाजार समाप्त हुआ तो बीएसई सेंसेक्स 1769 अंकों की गिरावट के साथ 82,497 अंकों पर समाप्त हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बड़ी गिरावट लेकर 546 फिसल कर 25,250 अंकों पर बंद हुआ है।

निफ्टी बैंक 1077 अंक गिकर बंद हुआ

दरअसल आज के कारोबार के दौरान ज्यादातर सेक्टरों के स्टॉक्स में टूटक देखने को मिली। बैंकिंग स्टॉक्स की बात की जाए तो यह भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बैंक 1077 अंक गिकर बंद हुआ। जानकारी के अनुसार ऑटो, आईटी, फार्मा, एनर्जी, मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी आज बड़ी मंदी देखने को मिली है।

निवेशकों का टूटा दिल

जानकारी दे दें कि आज इस गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 465.25 लाख करोड़ पर आ गया है जो की इससे पहले सत्र में 474.86 लाख करोड़ रुपये पर था। वहीं आज के इस भूचाल में निवेशकों को 9.61 लाख करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews