दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने जा रहे हैं एलन मस्क, टेस्ला के 75% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने कम्पेनसेशन एग्रीमेंट को मंजूरी दी

टेस्ला के मालिक एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि वह दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने जा रहे हैं। एलन मस्क का फोकस ह्यूमनॉइड रोबोट पर है, ताकि इससे गरीबी मिटाई जा सके और इंसानों के वे काम करवाए जा सकें जो इंसान नहीं करना चाहते हैं।
दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने जा रहे हैं एलन मस्क, टेस्ला के 75% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने कम्पेनसेशन एग्रीमेंट को मंजूरी दी

एलन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। दरअसल, उन्हें एक ट्रिलियन डॉलर पैकेज की मंजूरी मिल गई है। अब यह पैकेज दुनिया का पहला ट्रिलिनियर एलन मस्क को बनाएगा। इस पैकेज की मंजूरी टेस्ला कंपनी के शेयरहोल्डर्स की ओर से 6 नवंबर को दी गई। टेस्ला के 75% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने इसके लिए मंजूरी दी है। वहीं एलन मस्क की ओर से सभी शेयरहोल्डर्स को धन्यवाद दिया गया है। मस्क ने कहा कि ‘यह टेस्ला का नया चैप्टर नहीं बल्कि एक नई बुक है। लोग अब गरीबी खत्म करने की बात नहीं करते, अच्छी मेडिकल केयर की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ एक तरीका है ऑप्टिमस रोबोट। हालांकि लोगों को यह साइ-फाई जैसा लगता है, लेकिन यह सच है।’

बता दें कि इस समय टेस्ला के एलन मस्क ऑप्टिमस रोबोट पर फोकस कर रहे हैं। रोबोट पर बात करते हुए एलन मस्क का कहना है कि अब तक का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। यह प्रोजेक्ट सेल फोन से भी बड़ा होगा। एक समय पर हर इंसान को अपना पर्सनल रोबोट चाहिए होगा।

रोबोट सर्जन को रिप्लेस कर देंगे: एलन मस्क

एलन मस्क की सोच बेहद अलग है। उनका मानना है कि आने वाले समय में रोबोटिक्स की दुनिया होगी। रोबोट सर्जन को रिप्लेस कर देंगे, इससे ग्लोबल पावर्टी भी खत्म होगी और इकोनॉमी को रीशेप किया जाएगा। एलन मस्क ऑप्टिमस रोबोट पर काम कर रहे हैं, जिसका मकसद फैक्ट्री वर्क, घरेलू कामकाज या ऐसे जॉब करवाना है जो इंसान नहीं करना चाहते हैं। यह सभी काम अब रोबोट द्वारा करवाने की कोशिश की जाएगी। ऑप्टिमस टेस्ला का एक ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसकी शुरुआत 2021 में की गई थी और 2022 में इसका पहला प्रोटोटाइप सामने आया था। इसके अलावा टेस्ला का फोकस ऑटोनॉमस कार्स पर भी है।

टेस्ला के 75% शेयरहोल्डर्स ने एग्रीमेंट को मंजूरी दी

टेस्ला के 75% शेयरहोल्डर्स ने 1 ट्रिलियन डॉलर के कम्पेनसेशन एग्रीमेंट को मंजूरी दी है, जो कि 10 साल का प्लान है। इसके तहत अब एलन मस्क को 12 हिस्सों में स्टॉक ऑप्शंस मिलने वाले हैं। हालांकि, अगर एलन मस्क फुल पेमेंट पाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ बेंचमार्क पूरे करने पड़ेंगे, जिसमें कंपनी का मार्केट कैप 8.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 71650 लाख करोड़ रुपए होना चाहिए। साथ ही सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के लिए एक करोड़ पेड सब्सक्रिप्शन हासिल करने होंगे और 10 लाख ह्यूमनॉइड रोबोट बेचने होंगे तथा 18 महीने में इनके प्रोडक्शन के कार्य भी शुरू करने होंगे।

अगर यह सभी कार्य एलन मस्क की ओर से पूरे किए जाते हैं, तो उन्हें फुल पेमेंट मिल जाएगा। इस समय टेस्ला की कुल वैल्यू 1.40 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 124 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। इस पैकेज के लिए टेस्ला की ग्रोथ 466% होना चाहिए, जो कि अमेरिका की एनवीडिया के 5 ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड वैल्यू से भी ज्यादा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews