अमीरी के मामले में एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंची संपत्ति

एलन मस्क ने अमीरी के मामले में कई लोगों को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच चुकी है। इसके ओर भी ऊपर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Elon Musk

एलन मस्क ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है।उनकी गिनती वैसे भी दुनिया के सबसे चर्चित लोगों में होती है। अब 600 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक 15 दिसंबर को दोपहर तक मास्क की नेटवर्क 677 बिलीयन यानी 61.47 लाख करोड रुपए हो गई थी। पहले ऐसे शख्स है जो दुनिया में इतने अमीर हुए हैं। इस तरह से उन्होंने दुनिया भर के लोगों को पीछे छोड़ दिया है।

स्पेसएक्स के वैल्युएशन में उछाल

एलन मस्क की दौलत में अचानक यह जो बढ़ोतरी हुई है। वह उनकी प्राइवेट रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स के वैल्यूएशन में आए उछाल की वजह से देखने को मिली है। हाल ही में एक टेंडर ऑफर में कंपनी की कीमत 800 बिलीयन डॉलर सामने आई। अगस्त में 400 बिलियन डॉलर थी जो लगभग डबल हो चुकी है। स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सा मस्क के पास आता है। इस हिसाब से उनकी संपत्ति में 168 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। अमीरी के मामले में उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज को 400 मिलियन डॉलर यानी 36.32 करोड रुपए से पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ला के शेयर में उछाल

स्पेसएक्स के अलावा एलन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की वजह से भी उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है। इस साल टेस्ला के शेयर 13 फ़ीसदी ऊपर जा चुके हैं जबकि कंपनी की बिक्री में गिरावट देखने को मिले। मस्क के पास टेस्ला का 12 फ़ीसदी हिस्सा है। सोमवार को इसके शेयर चार फ़ीसदी ऊपर गए थे क्योंकि कंपनी रोबोटैक्सी टेस्ट कर रही है। इसकी वजह से आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटरिंग की जरूरत नहीं लग रही है। इसके अलावा नवंबर में टेस्ला शेयर धारकों ने मस्क को एक ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज मंजूर किया था। यह अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पैकेज है।

बन चुके हैं 500 बिलियन डॉलर कमाने वाले पहले व्यक्ति

ये पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने अमीरी का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले साल 2025 में ही वह 500 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे। इस रिकार्ड को 2 महीने भी नहीं हुए हैं और उनकी संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मस्क की संपत्ति आगे और भी बढ़ सकती है क्योंकि स्पेस एक्स 2026 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews