
Essential Medicine : महंगे इलाज और महंगी दवाओं के खर्च से जूझ रहे करोड़ों आम लोगों को अब सरकार ने एक बड़ी राहत देने का निर्णय किया है। दरअसल आज से सरकार द्वारा 54 महत्वपूर्ण दवाओं के दाम घटा दिए गए हैं। आपको बता दें कि सरकार द्वारा जिन दवाओं की कीमतों में राहत दी गई है, उनमें डायबिटीज, हृदय रोग, कान की बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली दवाएं और मल्टीविटामिन शामिल हैं। दरअसल सरकार के इस बड़े फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की 124वीं बैठक में कई प्रमुख दवाओं की कीमतें घटाने का यह निर्णय लिया गया है। एनपीपीए उन आवश्यक दवाओं के मूल्य निर्धारण के लिए जिम्मेदार है, जो आम जनता द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं। इस बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशिष्ट दवाओं की कीमतों को कम करने का बड़ा फैसला किया गया।
जानिए किन दवाओं के दाम हुए कम?
जानकारी के अनुसार एनपीपीए द्वारा की गई इस बैठक में जिन 54 दवाओं की कीमतें तय की हैं, उनमें डायबिटीज, हृदय रोग, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टीविटामिन और कान की दवाएं शामिल हैं। दरअसल यह आम दवाएं रोजाना कई लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाती है। इसके अतिरिक्त, एनपीपीए ने 8 विशिष्ट उत्पादों की कीमतों का भी निर्धारण किया है। इस फैसले के बाद, इन दवाओं की नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
पिछले महीने कम हुए थे इनके दाम:
दरअसल इससे पहले, सरकार द्वारा पिछले महीने कई महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में कटौती की गई थी। पिछले महीने आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं और 6 विशिष्ट दवाओं की कीमतें कम की गई थीं। एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, डायबिटीज और हृदय रोग की दवाओं की कीमतों में भी कमी की गई थी। इसके अतिरिक्त, लीवर, गैस, एसिडिटी, दर्द निवारक और एलर्जी की दवाएं भी सस्ती की गई थीं।
दवाओं के दाम कम करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि लोग अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को बिना किसी वित्तीय तनाव के पूरा कर सकेंगे।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

