कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी मध्यप्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज इतनी बढ़ी ईंधन की कीमत, जानें

कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी मध्यप्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज इतनी बढ़ी ईंधन की कीमत, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही। क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच चुकी है। लेकिन बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ बदलाव नहीं हो रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां बीते दिन ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। वहीं आज यानि 8 सितंबर 2022 को पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। पेट्रोल में 0.19 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई और डीजल में 0.16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… Anant Chaturdashi: इंदौर की 100 साल पुरानी परंपरा को बरकरार रखने का शिक्षित युवाओं ने लिया जिम्मा, हाथों में उठाए शस्त्र

हालांकि वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में जीरो पॉइंट 0.50 रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई है। मंडला में पेट्रोल 1.05 रुपये महंगा हुआ है। धार पेट्रोल की कीमत में एक रुपए से अधिक की वृद्धि हुई। सतना, नरसिंहपुर, खंडवा, होशंगाबाद, दमोह और बालाघाट में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.50 रुपये से अधिक की वृद्धि देखी गई। फिलहाल विदिशा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, शाहजहांपुर, सीहोर, राजगढ़, पन्ना, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, खंडवा, मंडला, सतना, सिवनी, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उज्जैन, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है। वहीं अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल सबसे महंगा है, यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews