पब्लिक सेक्टर बैंक की 4 खास FD स्कीम, टैक्स छूट और लोन समेत मिलेगा कई सविधाओं का लाभ 

बैंक ऑफ बड़ौदा चार स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। 7% से अधिक रिटर्न भी मिल रहा है। इसके अलावा कई सुविधाओं का फायदा भी मिलेगा। आइए जानें इन योजनाओं के बारे में जानें-
Bank FD Rates

AI Generated Image

यदि आपको मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर चिंता सताती है, तो फिक्स डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। कई बैंक सावधि जमा योजना ऑफर करते हैं। जिसके तहत बेहतर रिटर्न के साथ-साथ कई सुविधाओं का दावा भी करते हैं। इस लिस्ट में बैंक ऑफ़ बड़ोदा भी शामिल है। यह पब्लिक सेक्टर बैंक वर्तमान में कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहा है। बीओबी स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम, बीओबी टैक्स सेवर डिपॉजिट अकाउंट, बीओबी लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम और मंथली इनकम प्लान शामिल हैं। ब्याज दर और सुविधाएं स्कीम के प्रकार और टेन्योर पर निर्भर करती है।

वर्तमान में बैंक डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.60 % तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.10% है।   सुपर सीनियर सिटीजंस को 4% से लेकर 7.20% तक रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल से अधिक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। आखरी बार ब्याज दरों में 12 सितंबर 2025 को बदलाव किया गया था। इस डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है।

BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम

इस स्कीम का टेन्योर 444 दिन का होता है। इसमें कॉलेबल और नॉन-कोलेबल दोनों ही विकल्प मिलते हैं। सामान्य नागरिकों को 6.60 और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर मिलेगा। वहीं नॉन-कोलेबल का ऑप्शन चुनने पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.25% रिटर्न मिल रहा है।

बीओबी टैक्स सेविंग एफडी स्कीम

बीओबी टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसमें इसकी शुरुआत केवल 100 रुपये से की जा सकती है। वहीं स्कीम की अवधि 5 साल होती है, जिसे 10 साल तक आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80c के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। ऑटो रिन्यूएबल की सुविधा भी मिलती है।

बीओबी लिक्विड एफडी स्कीम

बॉब लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आसान लिक्विडिटी और आकर्षक रिटर्न का कंबीनेशन ऑफर करता है। यह न केवल लॉन्ग टर्म बल्कि शॉर्ट टर्म निवेश के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जिसे 60 महीने तक आगे भी बढ़ाया जा सकता है। फ्लैक्सिबल विड्रोल लिमिट लिमिट की सुविधा भी मिलती है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है। फिक्स डिपाजिट वैल्यू के 95% तक लोन की सुविधा भी मिलती है।

मंथली इनकम प्लान

मंथली इनकम प्लान भी बीओबी की स्पेशल फिक्स्ड डिपाजिट योजना में से एक है, जो ग्राहकों को मासिक वेतन की सुविधा प्रदान करता है। इस योजना के तहत हर महीने आपकी जमा राशि पर ब्याज मिलता है। जिसके जरिए आप अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। लोन/ओवरड्राफ्ट लोन और ऑटो रिन्यूएबल ऑप्शन की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी स्कीम, एफडी, आरडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews