आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले 3 बैंकों ने दिया झटका, घटाया FD पर ब्याज, मिलेगा कम रिटर्न, जान लें नए रेट 

तीन बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। नए रेट लागू हो चुके हैं। 7 अप्रैल से आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू होने जा रही है। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी बैठक (RBI MPC Meeting) 7,8 और 9 अप्रैल को चलेगी। रेपो रेट से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। जिसका सीधा असर लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों पर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट मेंइज़ाफ़ा या कटौती होने की संभावनाएँ। इससे पहले ही कई बैंको ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस लिस्ट में सरकारी और परोवाते दोनों तरह के बैंक शामिल हैं।

आज वित्त वर्ष 2025-26 का 5वां दिन है। इसी बीच तीन बड़े बैंको ने 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी कर दिए हैं। सभी ने दरों में कटौती की है। इतना ही नहीं कुछ स्पेशल एफडी स्कीम भी बंद हो चुकी है।

इन दो प्राइवेट बैंकों ने घटाया ब्याज 

  • एचडीएफसी बैंक ने कुछ एफडी टेन्योर के ब्याज दरों में कटौती की है। नए रेट अप्रैल माह की शुरुआत से ही प्रभावी हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर 3% से लेक्ट 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से लेकर 21 महीने के कम के टेन्योर पर मिल रहा है। 7 से 29 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3% ब्याज मिल रहा है। एक साल से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर 6.60% ब्याज मिल रहा है।
  • यस बैंक ने भी Fixed Deposit के लिए नए रेट लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 120 महीने के टेन्योर पर न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7.75% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक रिटर्न मिलेगा।

इस सरकारी बैंक ने भी दिया झटका 

पंजाब एंड सिंध बैंक देश के प्रसिद्ध पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। Bank ने कुछ चुनिंदा टेन्योर के ब्याज दरों में कटौती कर दी है। स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन भी आगे बढ़ाई  है। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews