सरकारी बैंक की 6 खास FD स्कीम: ग्राहकों को मिलेगी अनेक सुविधाएं, 7% तक ब्याज दर

केनरा बैंक अपने कस्टमर्स को कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसमें निवेश करने वालों को कई सुविधाएं भी मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7% है। आइए एक-एक इन योजनाओं के बारे में जानें- 
bank fd rates

AI Generated Image

केनरा बैंक देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 1906 में हुई थी। वर्तमान में कई बैंकिंग सेवाएं ऑफर करता है। 9700 से अधिक ब्रांचेस और करीब 12000 एटीएम का संचालन करता है। वर्तमान में सरकारी बैंक कई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसपर लोन, नॉमिनेशन समय कई सुविधाएं भी मिलती है। स्पेशल एफडी स्कीम में नित्य निधि डिपॉजिट स्कीम, 444 दिन डिपॉजिट, कामधेनु डिपॉजिट, केनरा धनवर्षा, केनरा ग्रीन डिपॉजिट और केनरा टैक्स सेवर स्कीम शामिल है।

वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये के निवेश पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 6.50% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज है 3.25 प्रतिशत से लेकर 7% है। 3 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बल्क डिपॉजिट माना जाता है। डोमेस्टिक एफडी के लिए ब्याज दरें आखरी बार 7 अगस्त 2025 को बदली गई थी।

टैक्स सेवर एफडी स्कीम 

टैक्स सेवर  के तहत कस्टमर को आईटी एक्ट 1961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इसके अलावा नॉमिनेशन की फैसिलिटी भी बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 5 साल का तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये। इंडिविजुअल अकाउंट और जॉइंट अकाउंट होल्डर दोनों ही इसका लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में बैंक इस स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 % ब्याज ऑफर कर रहा है।

केनरा कामधेनु डिपॉजिट स्कीम

कैमरा कामधेनु डिपॉजिट भी बैंक की खास एफडी स्कीम्स में से एक है, जिस पर 90% तक लोन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 100 रुपये के यूनिट में जमा राशियों की आंशिक निवास निकासी की सुविधा भी बैंक देता है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त रिटर्न भी मिल रहा है। 100 रुपये से इसकी शुरुआत की जा सकती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। इसकी अवधि 5 महीने से लेकर 120 महीने होती है।

केनरा ग्रीन डिपॉजिट

केनरा  ग्रीन डिपॉजिट स्कीम भी खास योजनाओं में से एक है। इस पर भी लोन की फैसिलिटी उपलब्ध है। मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी इसका लाभ उठाया जा सकता है। तीन टेन्योर विकल्प मिलता है। 1111 दिन के टेन्योर पर 6.25 प्रतिशत, 2222 दिन के टेन्योर पर 6.50% और 3333 दिन के टेन्योर पर 6.20% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिक को कल 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है।

धनवर्षा एफडी स्कीम 

एफडी स्कीम में 1 महीने में मल्टीप्ल इंस्टॉलमेंट विकल्प मिलते हैं।  स्कीम के तहत मंथली इंस्टॉलमेंट का ऑप्शन भी बैंक ऑफर करता है। प्रीमेच्योर विड्रोल पर कोई पेनल्टी नहीं लगती, न ही देरी से इंस्टॉलमेंट भुगतान करने पर किसी प्रकार का जुर्माना भरना पड़ता है। 90% लोन की सुविधा भी इस पर उपलब्ध है। कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इसकी अवधि एक साल और अधिकतम 10 साल है।

नित्य निधि डिपॉजिट स्कीम

केनरा बैंक की नित्य धनिधि डिपॉजिट स्कीम निवेश के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। 50 रुपये के मंथली निवेश से इसकी शुरुआत की जा सकती है। 75% लोन की सुविधा भी बैंक ऑफर कर रहा है। नॉमिनेशन का विकल्प भी मिलता है। इसकी अवधि 63 दिन है।

444 दिन स्पेशल एफडी स्कीम

444 दिन का स्पेशल एफडी स्कीम की बैंक ऑफर कर रहा है, इसे मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए खोला जा सकता है। 90% लोन की सुविधा भी मिलती है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.60 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर कम से कम 25000 रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

यहाँ देखें ब्याज दरें 

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, शेयर, आईपीओ इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों के सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews