इस सरकारी बैंक ने दिया झटका! अब FD पर मिलेगा कम रिटर्न, 10 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू 

बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब कुछ टेन्योर पर पहले से कम रिटर्न मिलेगा। ग्राहकों को नए रेट्स की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें अब कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated

रेपो रेट में आरबीआई ने कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने कुछ टेन्योर पर कम ब्याज देने का ऐलान किया है। यदि आप भी इसके ग्राहक है और निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो नए इंटरेस्ट रेट की जानकारी पहले से होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक में सेविंग अकाउंट के इंटरेस्ट रेट में भी संशोधन किया है। नए रेट्स 10 अगस्त 2025 से लागू हो चुके हैं।

बदलाव के बाद ग्राहकों को 180 दिन से लेकर 270 दिन के टेन्योर पर 5.50% ब्याज मिल रहा है, पहले इंटरेस्ट रेट 6% था। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6% है, जो पहले 6.50% था। 1 साल से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 25 बीपीएस कम रिटर्न मिलेगा। 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर भी बैंक अब 50 बीपीएस कम ब्याज ऑफर कर रहा है।

ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। पहले अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7% था। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 3.75%
  • 31 से लेकर 45 दिन तक- 3.75%
  • 46 से लेकर 59 दिन- 4.50%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.50%
  • एक साल से लेकर 2 साल- 6.50%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.50%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.50%

सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा कितना ब्याज?

बैंक में जुलाई में भी सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 10 से लेकर 25 बीपीएस तक की कटौती की गई है। 10 करोड़ रूपये से कम के बैलेंस पर 2.50% रिटर्न मिलने वाला है। 10 करोड़ रूपये से अधिक और 100 करोड़ रूपये तक 2.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 100 करोड़ रूपये से अधिक और 250 करोड़ रूपये के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.85%, 250 करोड़ रूपये से अधिक और 500 करोड़ रूपये तक के लिए 3%, 500 करोड़ रूपये से लेकर 1000 करोड़ रूपये तक के लिए 3.50% और 1000 करोड़ रूपये से अधिक के लिए 4.25% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews