370 दिन के FD पर मिल रहा 7.50% रिटर्न, इस प्राइवेट ने किया ब्याज दरों में बदलाव, यहाँ चेक करें नए रेट 

सितंबर में एक और प्राइवेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बदली हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। जिसके बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50 प्रतिशत सालाना अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।

एफडी में निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि समय-समय पर बैंक एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इससे पहले किसी प्रकार का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया जाता। ध्यान रखें कि यदि ग्राहक मैच्योरिटी से पहले 5 लाख रुपये या इससे अधिक की एफडी बंद करवाते हैं, तो उन्हें 1% की पेनल्टी देनी होगी। 5 लाख  रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए पेनल्टी 0.5% है।

नॉन कॉलेबल और NRE डिपॉजिट के लिए कोई बदलाव नहीं 

बैंक ने नॉन कॉलेबल रिटेल टर्म डिपॉजिट में कोई बदलाव नहीं किया है। एक करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये तक के अमाउंट पर 12 महीने से लेकर 13 महीने तक का निवेश करने पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा एनआरआई डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी आखरी बार 1 जून 2026 को बदलाव किया गया था। एक साल से अधिक और 10 साल तक के टेन्योर पर बैंक 6.25% से लेकर .25% तक ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर ऑफ़र कर रहा है।

1111 दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज

सबसे ज्यादा  रिटर्न 1111 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज पर 7.25% है। ऑनलाइन एचडी खुलवाते समय ग्राहकों को 36 महीने और 15 दिन का टेन्योर ऑप्शन चुनना होगा। इसके अलावा 370 दिन यानी 12 महीने 15 दिन के टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50% है।  666 दिन यानी कि 21 महीने और 26 दिन के एफडी पर 7.10% ब्याज मिल रहा है। बाकी सभी टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 7% से कम है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 4%
  • 46 से लेकर 61 दिन- 4.50%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5%
  • 180 दिन से लेकर 291 दिन- 5. 50%
  • 292 दिन- 6.50%
  • 293 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.25%
  • 370 दिन 7% दिन- 7.10%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 1111 दिन- 7. 25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.60%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews