अगस्त में इन 5 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

अगस्त में डीसीबी, फेडरल बैंक समेत कई प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी निवेशकों को होनी चाहिए है। आइए जानें इस सूची में कौन-से बैंक शामिल हैं और कहाँ कितना इंटरेस्ट मिल रहा है। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

अगस्त का महीना वित्तीय मामलों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण रहा। आरबीआई एमपीसी की बैठक हुई, लेकिन रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिजर्व बैंकों को इंडिया के फैसलों का असर बैंकिंग सेक्टर में भी देखने को मिला है। कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। किसी ने इजाफा तो किसी ने कटौती की है।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

DCB बैंक में एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। 3.75% से लेकर 7.50% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 60 साल से लेकर 70 साल तक के वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज बैंक दे रहा है। 70 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.55% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, यह सुविधा केवल चुनिंदा टेन्योर पर लागू है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक 

जम्मू एंड कश्मीर बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। 1 अगस्त से नए इंटरेस्ट रेट लागू हैं। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.05% ब्याज मिल रहा है। पहले अधिकतम 7.30 इंटरेस्ट मिल रहा था। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें  

इन बैंकों ने भी बदली एफडी की ब्याज दरें 

  • CSB बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 5 अगस्त से लागू की हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 3% से लेकर 7.35% हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। संशोधित ब्याज दरें आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
  •  HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है, नए रेट 19 अगस्त से लागू हैं। 2.75% से लेकर 6.50% इंटरेस्ट सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है।
  • फेडरल बैंक ने भी अगस्त में 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.20% है। संशोधित दरें 17 अगस्त से लागू हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews