दिसंबर में इन 4 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

कई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। रेपो रेट में कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है। कुछ बैंक को 7% से अधिक रिटर्न भी ऑफर कर रहे हैं। 
Bank FD Rates

AI Generated Image

रेपो रेट में कटौती के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। नए साल से पहले कई पब्लिक सेक्टर बैंकों ने एफडी के लिए  नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। अब कुछ टेन्योर पर कम रिटर्न मिलने वाला है। इस सूची में केनरा बैंक, एसबीआई, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) और पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) शामिल हैं।

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने कुछ एफडी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। जहां अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर 6.60% रिटर्न मिलता था, अब सिर्फ 6.45% ब्याज मिलने वाला है। अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.05% से लेकर 6.45% तक रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.55% से लेकर 7.05% हैं। निवेश से पहले कस्टमर को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

केनरा बैंक 

केनरा बैंक में भी इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को तीन प्रतिशत से लेकर 6% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.65% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने 555 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। रेगुलर एफडी में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक 

पंजाब एंड सिंध बैंक भी इस सूची में शामिल है। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 2.85% से लेकर 6.60% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.10% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। वहीं 5 साल और 66 महीने के टेन्योर पर 6.45% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि 180 दिन या इससे अधिक के मैच्योरिटी स्लैब पर ही सीनियर सिटीजंस इंटरेस्ट रेट्स का लाभ मिलता है।

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। नए रेट 15 दिसंबर से लागू भी हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 3 साल या इससे अधिक के मैच्योरिटी स्लैब पर 3.50% से लेकर 6.60% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.10% तक और सुपर सीनियर सिटीजंस को 4% से लेकर 7.35% तक रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के खास एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews