333 दिन के FD पर मिलेगा 6.65% रिटर्न, दशहरा से पहले अब इस निजी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन 

एक और प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। जबकि आरबीआई 1 अक्टूबर को एमपीसी बैठक के फैसलों की घोषणा करने वाला है। कुछ टेन्योर पर 6% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान कई लोग निवेश की योजना बनाते हैं। एफडी को इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। अब तक कई बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट (Bank FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का करूर व्यास  बैंक भी शामिल हो चुका है। इस बैंक ने भी आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले से पहले ही नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं।

3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 4% से लेकर 6.80% तक ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन कस्टमर चुन सकते हैं। समय से पहले निकासी पर 1% पेनल्टी भी लगती है। बैंक कई स्पेशल मैच्योरिटी स्लैब भी ऑफर कर रहा है। ब्याज दरों में अक्सर बदलाव होता है। इसलिए निवेशकों को बैंक के वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बता दें  करूर व्यास बैंक के एफडी में कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। एफडी पर नॉमिनेशन और लोन जैसी सुविधाएं भी यह ऑफर करता ह। रेगुलर इंटरवल पर ब्याज दर भी ऑफर करता है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न 

400 दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट 6. 80% है। दूसरे नंबर पर 333 दिन का मैच्योरिटी स्लैब है।  पर बैंक 6.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 121 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि केवल रैंबो डिपॉजिट पर ही 4.75% ब्याज मिल रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत 2345 दिन का निवेश करने पर 6.25% ब्याज मिलेगा। टैक्स शील्ड एफडी पर 6.55% रिटर्न मिलेगा 5। साल से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट जान लें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 4%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 4.50%
  • 46 दिन से 90 दिन-4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 332 दिन- 6.40%
  • 333 दिन- 6.65%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.40%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन- 6. 55%
  • 400 दिन- 6.80%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल त-  6.55%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.55%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.5%
  • 5 साल से अधिक- 6.25%
  • टैक्स शील्ड डिपॉजिट- 6.55%
  • रेनबो डिपॉजिट- 4.75%
  • ग्रीन डिपॉजिट (2345 दिन)- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews