अगस्त में एक और प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 1 साल के टेन्योर पर मिल रहा 6.75% रिटर्न, नए रेट लागू

एचडीएफसी बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
Bank FD rates

AI Generated Image

प्राइवेट बैंक में HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर बैंक 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट 19 अगस्त से प्रभावित हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

एनआरआई के लिए सीनियर सिटीजन अतिरिक्त ब्याज की सुविधा लागू नहीं होती। NRE डिपॉजिट के लिए न्यूनतम टेन्योर 1 साल है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लिए ब्याज दर 3.25% से लेकर 7.10% है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।  इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिल रहा है। एक साल के अधिक के एफडी पर 6% या इससे अधिक ब्याज मिल रहा है। 18 महीने से लेकर 3 साल तक 6.45% ब्याज दे रहा है। 4 साल 7 महीने से लेकर 5 साल तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4.25%
  • 61 से लेकर 89 दिन- 4.25%
  • 90 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक- 5.50%
  • 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.35%
  • 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम- 6.45%
  • 21 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.45%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 2 साल 11 महीने तक- 6.45%
  • 2 साल 11 महीने- 6.45%
  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.45%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक- 6.50%
  • 4 साल 7 महीने- 6.40%
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.40%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.15%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews