इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, 888 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 7.80% रिटर्न, जानें नए रेट 

जुलाई में एक और प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर अब अधिक रिटर्न मिलेगा। नए रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.30% इंटरेस्ट मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिस/NRO/ NRE डिपॉजिट के लिए नए रेट 11 जुलाई से प्रभावी हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है।

कुछ टेन्योर पर अब बैंक पहले से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों (60 से 80 वर्ष आयुवर्ग) को 50 बीपीएस यानि 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक एफडी के ब्याज दरों में समय-समय बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिलेगा अब अधिक ब्याज 

बैंक पहले 3 साल से लेकर 5 साल से कम के एफडी पर 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 6.80% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर अब 6.8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है, जो पहले से 6.75% था। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.25% से बढ़कर 7.35% हो चुकी है।

888 दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 888 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। हालांकि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 8. 05% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर 680% ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि 889 दिन से लेकर 3 साल से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें यहाँ जानें 

  • 7 से लेकर 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.80%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.75%
  • 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.75%
  • 888 दिन- 7.30%
  • 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.80%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.85%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews