Hindi News

370 दिन के FD पर मिलेगा 7.45% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

Published:
प्राइवेट बैंक ने 1 मार्च 2026 से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
370 दिन के FD पर मिलेगा 7.45% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव

AI Generated Image

मार्च में भी फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। 1 मार्च 2026 से डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल या इससे अधिक के टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.50% है। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। यह कदम मार्केट की स्थिति रेपो रेट में उतार-चढ़ाव और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए एफडी में निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 1111 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। ऑनलाइन मोड में एफडी खोलते समय ग्राहक 36 महीने 15 दिन का टेन्योर चुन सकते हैं। इस मैच्योरिटी स्लैब सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% रिटर्न मिल रहा है। 370 दिन (ऑनलाइन एचडी खोलते समय ग्राहकों को 12 महीने 5 दिन का ऑप्शन चुनना होगा)  के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.95% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

5 साल से अधिक को 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों 7.10% ब्याज मिल रहा है। 3 साल से अधिक और 5 साल तक का निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7% ब्याज दे रहा है।

टेन्योर और ब्याज दर 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 5%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 5%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से लेकर 179 दिन- 5.25%
  • 180 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.25%
  • 370 दिन- 6.95%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.25%
  • 1111 दिन- 7%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • पांच साल से अधिक और 10 साल तक- 6.60%

लोन के ब्याज दरों में भी बदलाव 

बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड बेस्ड लर्निंग रेट में भी संशोधन किया है। नई दरें 1 मार्च 2026 से लागू हो चुकी है। ओवरराइट एमसीएलआर 8.50% है। दो दिन से लेकर 1 महीने के लिए एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत है। 1 महीने से अधिक और 3 महीने तक के लिए एमसीएलआर रेट 9.10%, 3 महीने से अधिक और 6 महीने तक के लिए 9.80% और 6 महीने से अधिक और 1 साल तक के लिए 10.10% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews