501 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ जानें नए रेट 

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

जून में अब तक कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में अब ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। नई दरें लागू हो चुकी हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजीदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें की जमा की तारीख से 7 दिन की अवधि पूरी होने से पहले समय से पहले निकल गई डोमेस्टिक एफडी पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। पैसे निकालने पर 1% की पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25 प्रतिशत से लेकर 8.25% है।

कितने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के दिए 8.25% है।  501 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। जबकि 502 दिन से लेकर 2 साल से कम तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक के टेन्योर पर भी 7.25% ब्याज दे रहा है। बाकी सभी टेन्योर पर बैंक 6% या इससे कम ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 दिन से लेकर 182 दिन- 4%
  • 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 6%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7.25%
  • 501 दिन- 7.50%
  • 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50% अतिरिक्त ब्याज

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews