3 साल के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 10 जनवरी से नए रेट लागू

एक और बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 7% से ज्यादा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

जनवरी में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस सूची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है।  बैंक के आधिकारिक वेबसाइट http://www.jana.bank.in एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 10 जनवरी 2026 से लागू हो गए हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 7.77% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों कुछ टेन्योर पर एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।

बदलाव के बाद बैंक वरिष्ठ नागरिकों को रेगुलर एफडी में निवेश करने पर 4.50% से लेकर 8% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल (1095 दिन) तक के मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है। वहीं 3 साल से अधिक और 5 साल तक के निवेश पर 7.77% ब्याज मिलेगा।

171 दिन से लेकर 365 दिन के दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 730 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक रिटर्न मिल रहा है। 5 साल से अधिक और 10 साल तक के टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 5.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 5.25%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 5.77%
  • 121 से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 से लेकर 270 दिन- 6.25%
  •  271 दिन से लेकर 365 दिन- 7%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.77%
  • 5 साल से लेकर 1850 दिन तक-  7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

जनवरी में इन बैंकों ने भी किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव 

  • पंजाब नेशनल बैंक 1 जनवरी को फिक्स्ड डिपाजिट के लिए नई ब्याज करें प्रभावी कर दी हैं। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.20% ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 390 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है।
  • इंडियन बैंक ने भी जनवरी महीने की पहले तारीख को ही एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। 3 करोड़ से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.20% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 1 साल से अधिक और 2 साल से कम के टेन्योर पर दे रहा है। 444 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम ‘इंड सिक्योर’ पर 6.45% और 555 दिन के इंड ग्रीन स्कीम पर 6.40% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिलेगा। इन दोनों योजनाओं की शुरुआती 1,000 रुपये के निवेश से की जा सकती है।
  • फेडरल बैंक भी सूची में शामिल है। बैंक ने 1 जनवरी से ही एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 36 महीने तक के टेन्योर पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है।
  • आईसीआईसीआई बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 3 जनवरी से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% इंटरेस्ट मिलेगा। जबकि अधिकतम ब्याज दर 7.10% है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह बैंकों के आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, आईपीओ इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। समय -समय पर ब्याज दरों में बदलाव में बदलाव भी होता है। इसलिए निवेश से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews