FD पर मिल रहा 8% से अधिक रिटर्न, जून में अब इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें नए रेट 

जून में एक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त इंटरेस्ट भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन की एफडी पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। इस लिस्ट में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। 5 जून से कई दरें लागू हो चुकी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के अलग-अलग टेन्योर में निवेश किया जा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1,000 रुपये है। ग्राहक 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

3 करोड़ रुपये से कम डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर बैंक 3.50% से लेकर 7.55% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत ब्याज की सुविधा भी मिल रही है, ब्याज दर 4% से लेकर 8.15% है। सबसे ज्यादा ब्याज 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।  2 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% ब्याज मिल रहा है।

टैक्स सेवर एफडी के लिए ब्याज दरें

बैंक में 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर 7.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें निवेश की सीमा 1000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक है। ध्यान रखें कि सभी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 89 दिन- 4.15%
  • 90 से लेकर 179 दिन- 4.65%
  • 180 दिन- 6%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल- 7.40%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने तक- 7.55%
  • 3 साल 6 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 7.20%
  • 5 साल 1 दिन- 7.30%
  • 5 साल 2 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज- 0.50%

सेविंग्स अकाउंट और रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें लागू

एचडी के साथ-साथ बैंक में सेविंग अकाउंट्स और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के लिए भी लिए भी नई ब्याज दरें 5 जून से लागू कर दी हैं। 6 महीने से लेकर 120 महीने तक आरडी पर 5.50% से लेकर 7.55% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट टेन्योर पर निर्भर करते हैं।

सेविंग डिपॉजिट पर 2.50% से लेकर 7.5% तक ब्याज बैंक दे रहा है। 3 लाख रूपये से कम के अमाउंट के लिए ब्याज दर 2.50% है। वहीं 25 करोड़ रुपये से अधिक के अमाउंट पर बैंक 7.15% ब्याज बैंक दे रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews