सरकारी बैंक की 4 स्पेशल FD स्कीम, आकर्षक ब्याज के साथ मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ

बैंक ऑफ बड़ौदा वर्तमान में चार खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। कई सुविधाएं भी ग्राहकों को दे रहा है, निवेश के लिए ये बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। आइए जानें कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

बैंक ऑफ़ बड़ौदा देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। वर्तमान में यह कस्टमर को कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) ऑफर कर रहा है। जिनकी विशेषताएं भी अलग-अलग हैं। इस लिस्ट में BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम,  टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट, बीओबी लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम और मंथली इनकम प्लान शामिल हैं। पिछले महीने ही बैंक ने सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव किया था। रेगुलर एचडी पर वर्तमान में 3.50% से लेकर 6.50% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है।

बीओबी स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.60% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट है 7.20% है। इंडिविजुअल या जॉइंट अकाउंट होल्डर्स दोनों इसका लाभ उठा सकते हैं।

टैक्स सेवर एफडी स्कीम

सरकारी बैंक टैक्स सेवर एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इस पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इसकी अवधि कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6% है।

बीओबी लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

बीओबी लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का लाभ भी ग्राहक उठा सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा 5000 रुपये है। 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। अधिकतम 3 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। इसकी अवधि कम से कम 12 महीने और अधिकतम 60 महीने हैं।  इस योजना में आसान लिक्विडिटी के साथ-साथ आकर्षक ब्याज का कंबीनेशन भी मिलता है। लॉन्ग टर्म और  शॉर्ट टर्म डिपॉजिट दोनों के लिए यह बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

मंथली इनकम प्लान

मंथली इनकम प्लान भी एक फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान है, जो ग्राहकों को मंथली इंटरेस्ट ऑफर करता है। निवेश के न्यूनतम सीमा 1000 रुपये है। वहीं अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। इसकी न्यूनतम अवधि 12 महीने और अधिकतम 120 महीने हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी इस योजना के तहत ऑफर करता है।

कितनी हैं ब्याज दरें?

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
  • 211 दिन से लेकर 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल- 6.50%
  • 1 साल से अधिक और 400 दिन तक- 6.50%
  • 400 दिन से अधिक और 2 साल से कम- 6.50%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.40%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
  • 10 साल से अधिक- 5.50%

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज शेयर मार्केट, एफडी या किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews