बैंक की छुट्टियां : जल्द निपटा लें सभी काम, 19 फरवरी से 10 मार्च के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

Bank Holiday in Feb-March 2024 : सभी बैंक खाता धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 19 फरवरी से 10 मार्च के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है, जिसके चलते आपको परेशानी हो सकती है।  हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है।

इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दे कि आरबीआई बैंक हॉलिडेज को तीन कैटेगिरी बांटता है, जिसमें हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं

Bank Holiday in February-March 2024

  • 19 फरवरी 2024- छत्रपति शिवाजी जयंती की वजह से महाराष्ट्र में बैंक बंद।
  • 20 फरवरी 2024- स्टेट डे के चलते मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद।
  • 24 फरवरी 2024- दूसरे शनिवार की वजह से बैंक बंद।
  • 25 फरवरी 2024- रविवार, पूरे देश में बैंक बंद ।
  • 26 फरवरी 2024- Nyokum की वजह से अरुणाचल प्रदेश में बैंक।
  • 3 मार्च रविवार
  • 8 मार्च, 2024- महाशिवरात्रि के कारण कई राज्यों में बैंक बंद
  • 9 मार्च- दूसरा शनिवार
  • 10 मार्च रविवार

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews